गम भुलाने भाई-भाई ने मारे ‘दो पैग’, लेकिन अब घर में पसरा मातम, जमीन बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद, बड़े भाई की हत्या, आरोपी ठाकुर राम गिरफ्तार
Brothers drank two pegs to forget their grief, but now the house is in mourning, a dispute over land division, the elder brother's murder, and the accused, Thakur Ram, has been arrested.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बटईकेला से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शराब पीने के दौरान विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मुन्ना राम और छोटा भाई आरोपी ठाकुर राम दोनों एक साथ शराब पीने बैठे थे. जब दोनों नशे में धुत हो गए. तभी जमीन बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद शुरु हो गया. विवाद बढ़ने पर गुस्से में छोटे भाई ने जलावन लकड़ी से बड़े भाई के सिर पर हमला कर दिया.
मुन्ना राम को गंभीर हालत में को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. खबर के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. सीतापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ठाकुर राम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



