बोलेरो और ट्रक की टक्कर, चालक, एक बच्ची और तीन महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत, चार गंभीर, इलाके में शोक की लहर, ओवरटेकिंग बनी वजह
A Bolero car collides with a truck, killing five people, including the driver, a girl, and three women. Four are seriously injured, leaving the area in mourning due to overtaking.
कबीरधाम : रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया गांव के पास बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों ने दम तोड़ दिया. इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है. यह हादसा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के अकलघरिया गांव के पास, चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम लगभग 5 बजे बोलेरो नम्बर CG 07 AM 2839 कोलकाता से मध्यप्रदेश की तरफ जा रही थी. बोलेरो में सवार सभी यात्री पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले (टूरिस्ट) शिक्षक और उनके परिजन थे. जो मध्य प्रदेश के कान्हा केशली से लौटकर बिलासपुर जा रहे थे. गौरतलब है कि ये सभी लोगों का रविवार रात को ही बिलासपुर से कोलकाता लौटने का ट्रेन टिकट था.
तभी सामने से आ रहे ट्रक नम्बर CG 06 GU 7674 से इसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. जबकि 5 लोग घायल हो गए. घायलों को डायल 112 की मदद से बोड़ला सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
मृतकों में बोलेरो चालक, एक बच्ची और तीन महिलाएं शामिल हैं. गंभीर रुप से घायल पांचों यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
चिल्फी पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. साथ ही मृतकों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



