सराफा व्यापारी ने 70 लाख की ठगी का लगाया आरोप, PWD कर्मचारी हेमंत सोनी फरार, कारोबारियों में चिंता और आक्रोश का माहौल, तलाश में जुटी धमतरी पुलिस

Bullion trader alleges fraud of ₹70 lakh; PWD employee Hemant Soni absconding; traders worried and angry; Dhamtari police engaged in search.

सराफा व्यापारी ने 70 लाख की ठगी का लगाया आरोप, PWD कर्मचारी हेमंत सोनी फरार, कारोबारियों में चिंता और आक्रोश का माहौल, तलाश में जुटी धमतरी पुलिस

धमतरी : धमतरी जिले से भरोसे को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक PWD कर्मचारी ने पुराने पारिवारिक संबंधों और भरोसे का फायदा उठाकर सराफा व्यापारी को करीब 70 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी व्यापारी का भरोसा जीतकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया. जिसके बाद पूरे सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सराफा व्यापारी जसराज जैन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी हेमंत सोनी लोक निर्माण विभाग (PWD) में कर्मचारी है. उसके पिता लंबे समय से जसराज जैन की दुकान में काम करते थे. जिससे दोनों परिवारों के बीच सालों पुराना भरोसा कायम था. 
इसी भरोसे का लाभ उठाते हुए हेमंत सोनी का दुकान में आना-जाना बढ़ गया. वह ग्राहकों को सोने-चांदी के जेवरात दिखाने और बिक्री संबंधी कार्यों में मदद करने लगा. धीरे-धीरे उसने व्यापारी का इतना भरोसा जीत लिया कि उसे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात सौंपे जाने लगे. बताया गया कि करीब दो महीने पहले हेमंत सोनी दुकान से करीब 70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर निकला और फिर वापस नहीं लौटा. व्यापारी ने जब उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला. काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला. तब व्यापारी को अपने साथ हुई बड़ी धोखाधड़ी का एहसास हुआ.
मामले की शिकायत पुलिस से की गई. जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है. घटना सामने आने के बाद शहर के सराफा कारोबारियों में चिंता और आक्रोश का माहौल है. व्यापारी वर्ग का कहना है कि विश्वास के नाम पर हुई इस कथित ठगी ने पूरे व्यापारिक समुदाय को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t