21 को राजिम और 22 जनवरी को छुरा में लगेगा शिविर, बनाये जायेंगे ड्रायविंग लायसेंस, मनाया जा रहा 36वां सड़क सुरक्षा माह

Camps will be held at Rajim on 21st and Chhura on 22nd January, driving licenses will be made, 36th Road Safety Month is being celebrated

21 को राजिम और 22 जनवरी को छुरा में लगेगा शिविर, बनाये जायेंगे ड्रायविंग लायसेंस, मनाया जा रहा 36वां सड़क सुरक्षा माह

गरियाबंद/छुरा/राजिम : गरियाबंद जिले में 36वां सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.
इसी कड़ी में परिवहन विभाग द्वारा कई स्थानों में लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार 21 जनवरी को पुराना नगर पालिका राजिम और बुधवार 22 जनवरी को बस स्टैंड छुरा में लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है.
इस शिविर में आवेदक खुद ऑनलाइन आवेदन भरकर या शिविर में आकर निर्धारित दस्तावेज 8वीं, 10वीं अंकसूची या पेनकार्ड जिसमें जन्मतिथि उल्लेख हो. स्थायी पता आधार कार्ड या राशन कार्ड और पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर लर्निंग लायसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI