कांग्रेस की जन न्याय पदयात्रा, सरकार की नींद तोड़ने मैनपुर से 140 किमी दूरी तय कर राजभवन पहुंच राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Congress's Jan Nyaya Padyatra, to break the government's sleep, covered a distance of 140 km from Mainpur and reached Raj Bhawan and submitted a memorandum to the Governor

कांग्रेस की जन न्याय पदयात्रा, सरकार की नींद तोड़ने मैनपुर से 140 किमी दूरी तय कर राजभवन पहुंच राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के आदिवासी तहसील मुख्यालय मैनपुर से 10 जुलाई को युवा कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मूलभुत समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर जन न्याय यात्रा निकाली गई जो सात दिवस लगातार पैदल यात्रा कर राजधानी रायपुर राजभवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल रामेन डेका को ज्ञापन सौंपकर यात्रा का समापन किया गया.
एनएसयूआई प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव एवं युवा कांग्रेस बिन्द्रानवागढ़ अध्यक्ष अमृत पटेल के नेतृत्व में निकाली गई. इस पदयात्रा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा किया गया.
इस पदयात्रा में लगातार बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव कांग्रेसियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले. जन न्याय पदयात्रा में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, धमतरी विधायक ओंकार साहू, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू, युगल पाण्डेय, केशु सिन्हा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.
जन न्याय पदयात्रा को मैनपुर से रायपुर तक जगह -जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो का भारी समर्थन मिला और बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए इस दौरान राज्यपाल के नाम सौंपे गये ज्ञापन में प्रमुख मांगे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 50 से ज्यादा पाराटोला गांव जो बिजलीविहीन है. वहां विद्युतीकरण करने, झाखरपारा में सहकारिता बैंक खोलने, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के सभी अस्पतालो व उपस्वास्थ्य केन्द्रों में डाॅक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियो की भर्ती करने, मैनपुर सलफ जलाशय को पूर्ण करने, पीपरछेड़ी में महाविद्यालय खोलने, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेलाट नाला, बेन्द्रा नाला, सतीनाला, सुखानाला, बाघनाला में पुल निर्माण, कांदाडोगर ऋषि झरण पैरी उद्गम भाठीगढ़ एवं सिकासार को पर्यटन स्थल घोषित कर यहां आने वाले लोगो के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने, राशन वितरण में हो रही परेशानी को देखते हुए पूर्व की भांति राशन वितरण करने, महतारी वंदन योजना में छुटे हुए महिलाओं का नाम योजना की सूची में जोड़कर लाभ दिलाने, नवीन शराब दुकान खोले जाने प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने, प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती किये जाने एवं स्कूलों को बंद नहीं करने के साथ प्रदेश में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के साथ बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराने ज्ञापन सौंपा गया.
एनएसयूआई छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव ने बताया कि 10 जुलाई को मैनपुर से जन न्याय पदयात्रा प्रारंभ किये थे जो 140 किमी की दूरी तय कर रायपुर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपे हैं. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस विधायको एवं कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का जन न्याय पदयात्रा को भारी समर्थन मिला.
ध्रुव ने बताया पदयात्रा के सातवां दिन राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग किये हैं. पदयात्रा में प्रमुख रुप से ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मैनपुर रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव, गरियाबंद अध्यक्ष हाफिज खान, अमलीपदर अध्यक्ष ललिता यादव, देवभोग अध्यक्ष भुपेन्द्र मांझी, सुकचंद ध्रुव, निहाल नेताम, पंकज मांझी, सुकचंद बेसरा, राजेश तिवारी, जाकिर रजा, सोहन नागेश, हाजी चिराग अली, सेवन पुजारी, गिरीश जगत, परमेश्वर यादव, प्रियंका कपिल, तनवीर राजपूत, शाहिद मेमन, सोहन नागेश, डोमार साहू, मोहित ध्रुव, भुनेश्वर सिन्हा, आत्माराम मरकाम, लिकेश यादव, हरिशंकर नागेश, सुशांत नागेश, धर्मेन्द्र नागेश, अनंत राम, मिथुन, गोकुल, बैकुंठ, गोपाल एवं बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न हिस्सो से शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

राजभवन तक कांग्रेस तो पहुंच गई, लेकिन सवाल यह है कि क्या रायपुर से बिंद्रानवागढ़ तक विकास भी पैदल निकलेगा या फिर अगली बार जनता उसे सीधे चुनाव में दौड़ाएगी? जन न्याय पदयात्रा की हर मांग, हर नारा और हर पसीना सरकार के उस विकास मॉडल पर व्यंग्य करता है जो ‘स्मार्ट सिटी’ में उलझा है और ग्राम विकास को भूल गया है। कांग्रेस की यह यात्रा सिर्फ पदयात्रा नहीं थी – ये एक सवाल था…
सरकार कब चलेगी – जब जनता 140 किलोमीटर और चले?

ज्ञापन में उठीं वो मांगें, जिन पर सरकार की नजर नहीं जाती
50+ पराटोला गांवों में बिजली पहुंचाना
झाखरपारा में सहकारी बैंक खोलना
मैनपुर सल्फ जलाशय का निर्माण पूरा करना
पीपरछेड़ी में कॉलेज
पुलों का निर्माण: बेलाट नाला, सतीनाला, सुखानाला आदि
डॉक्टरों व स्वास्थ्य स्टाफ की भर्ती
राशन वितरण में सुधार
महतारी वंदन योजना से छूटी महिलाओं को जोड़ना
अवैध रेत उत्खनन पर रोक
शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB