मृत महिला और कुंवारे लड़के के नाम पीएम आवास, गरियाबंद जिले के तौरेंगा पंचायत में धांधली, वसूली और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
PM housing in the name of dead woman and bachelor boy, rigging in Taurenga Panchayat of Gariaband district, demand for recovery and action against the culprits
गरियाबंद/मैनपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यान्वयन में किसी भी तरह की अनियमितता, लापरवाही, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसी सूचना लगातार सरकारी पटल पर जारी की जा रही है.
dprcg.gov.in के मुताबिक अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी इस योजना में भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है. लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.
आपको बता दें कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान ग्राम पंचायत पौंड में आयोजित शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. शिविर के मंच से ही उन्होंने सरकारी अमले को चेतावनी दी थी कि सरकार की प्राथमिकता में शामिल पीएम आवास योजना में लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके बाद भी जिले में आवास योजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही हिमालयीन शिखर पर है.
ताजा मामला मैनपुर जनपद की ग्राम पंचायत तौरेन्गा का है. यहां आधिकारिक सरपरस्ती में ऐसे पंचायत सचिव की नियुक्ति की गई थी. जिसके पास पहले ही दो पंचायतों का कार्यभार रहा था. जानकारी के मुताबिक शिकायतों के बाद बमुश्किल उसे यहां से हटाया गया है. जबकि हटाने के आदेश जारी होने के पहले ही आदेश निरस्तीकरण के लिये कूटनीति का सहारा लिया जा रहा था. लेकिन कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने स्थिति को भांप लिया और पासा उल्टा पड़ गया.
अब इसी ग्राम पंचायत तौरेन्गा में मृत महिला के नाम आवास योजना की प्रथम किश्त की राशि जारी करने की शिकायत की गई है. शिकायतकर्ता ग्रामीण बनसिंग सोरी कहते हैं महिला को गुजरे 5 से 6 साल हो गये है. जबकि आवास 23-24 में पास किया गया है.
एक कुंवारे युवक किशन कुमार पिता उमराव जाति भुंजिया ग्राम जुंगाड का भी आवास स्वीकृत किया गया है. बनसिंग सोरी, हरेश कुमार तथा अन्य ग्रामीण संबंधितो से राशि वसूली और जिम्मेदारों पर उचित कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



