लोगों के हित और विकास का होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र- दीपक बैज, कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है सरकार -कुमारी सैलजा

Congress' manifesto will be for the welfare and development of the people - Deepak Baij, Government is breaking its promises to the employees - Kumari Selja

लोगों के हित और विकास का होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र- दीपक बैज, कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है सरकार -कुमारी सैलजा

लोगों के हित और विकास का होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र- दीपक बैज

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर अहम बयान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र लोगों के हित और नगर के विकास पर केंद्रित होगा और इसे समय से पहले तैयार किया जाएगा.
बैज ने कहा कि इस घोषणा पत्र में नगरीय निकाय के लोग जिन मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं. उन्हीं को शामिल किया जाएगा. यह घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जाएगा और जल्द ही पार्टी कमेटी की बैठकें आयोजित कर इसे अंतिम रुप दिया जाएगा.
बैज ने यह बातें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में नगरीय निकाय घोषणा पत्र समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं. बैठक में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, प्रदेश प्रभारी एसए संपत कुमार, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
इससे पहले बैज ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि साय मंत्रिमंडल द्वारा किसानों के धान की अतिशेष राशि को फरवरी के दूसरे हफ्ते में देने के फैसले को धोखा बताया. बैज ने सरकार से अपील किया कि किसानों का पूरा भुगतान 31 जनवरी से पहले किया जाए. जैसा कि भाजपा ने चुनावी वादों में किसानों से कहा था.
बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी और नगद भुगतान का वादा करती रही. लेकिन अब तक इन वादों का पालन नहीं हुआ है. जो किसानों के साथ धोखा है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के चलते भाजपा किसानों को उनका पैसा देने की बजाय चुनावी स्वार्थ के लिए तारीख घोषित कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी कर रही है सरकार -कुमारी सैलजा

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री हरियाणा ने एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से न हटाने का वायदा किया था और अधिसूचना जारी कर जॉब सिक्योरिटी दी थी आज वहीं सरकार भर्ती किए गए नए कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए पहले से कार्यरत कर्मचारियों को निकालने में लगी हुई है.
उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन वायदा याद दिलाते हुए न्याय की गुहार कर रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. भाजपा को वोट देने वाला युवा आज पछता रहा है.
कुमारी सैलजा ने एक बयान में कहा है कि 19 नवंबर 2024 को हरियाणा में कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को नायब सिंह सैनी सरकार ने कथित बड़ी सौगात देते हुए हरियाणा विधानसभा में जॉब गारंटी विधेयक पारित करवाया था. जिसे हर भाजपा नेता ने ऐतिहासिक कदम बताया था. सीएम ने भी दावा किया था कि उन्होंने 120000 युवाओं से किया गया  वादा पूरा किया. कहा गया कि पहले ठेकेदारों के जरिए लगने पर युवाओं के भविष्य पर तलवार लटकी रहती थी. ठेकेदार बदलने पर उनके भविष्य पर भी खतरा पैदा हो जाता था.
कुमारी सैलजा ने कहा कि एचकेआरएन में 37404 यानि 28% कर्मचारी अनुसूचित जाति के 41376 कर्मचारी यानि 32% कर्मचारी पिछड़ा वर्ग से हैं. लेकिन सरकार की वादा खिलाफी के चलते इनकी जॉब पर खतरा मंडरा रहा है.  
कुमारी सैलजा ने कहा कि नरवाना, चरखी दादरी, रोहतक सहित कई जिलों में कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार और अन्य पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को बिना नोटिस के नौकरी से निकल दिया. ये कर्मचारी इंसाफ की उम्मीद में दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अधिकारी तो अधिकारी भाजपा के विधायक, मंत्री तक कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं. और न ही इन कर्मचारियों की सरकार के सामने पैरवी कर रहे हैं.
कुमारी सैलजा ने कहा कि अधिकतर कर्मचारी एचकेआरएन के तहत नौकरी पाने पर उनके नाम बीपीएल सूची से कट गए थे, आज वे  कहीं दूसरी जगह नौकरी मांगने जाएंगे तो वहां भी नहीं मिलेगी. सैलजा ने कहा कि सरकार को अपना वायदा निभाते हुए किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाना चाहिए. जो पद आज भी रिक्त पड़े हैं उन पर नए भर्ती किए गए युवाओं को नियुक्ति दी जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI