गरियाबंद में अफीम की अवैध खेती पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव, जमकर नारेबाजी, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
Congress staged a strong protest against illegal opium cultivation in Gariaband, gheraoed the BJP office, raised slogans, demanded a fair investigation and strict action.
गरियाबंद : प्रदेश में कथित रुप से हो रही नशीले पदार्थ अफीम की अवैध खेती को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस मुद्दे पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले जिला कांग्रेस भवन में इकठ्ठा हुए. इसके बाद रैली की शक्ल में भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले. हालांकि भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच कुछ देर तक धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति भी बन गई.
धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की खेती का मामला बेहद चिंताजनक है. अगर समय रहते इस पर सख्ती से रोक नहीं लगाई गई तो इसका सीधा असर प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान के कटोरे के नाम से जाना जाता है. लेकिन भाजपा सरकार के राज में प्रदेश नशीले पदार्थों की खेती के कारण चर्चा में आ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में अफीम की अवैध खेती की जा रही है. लेकिन सरकार इस पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. नेताओं ने कहा कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.
कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन को और तेज करेगी. उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा.
धरना-प्रदर्शन के दौरान सुखचंद बेसरा, स्मृति ठाकुर, पवन सोनकर, संजय नेताम, सन्नी मेमन, नीरज ठाकुर, रमेश शर्मा, आबिद ढेबर, बालमुकुंद मिश्रा, चंद्रभूषण चौहान, हबीब मेमन, प्रहलाद यदु, योगेश्वरी साहू, कमल यदु, ओंकार सिंह ठाकुर, पन्ना लाल ध्रुव, छगन यादव, राजेश साहू, मूलसिंह ठाकूर, योगेश बघेल, मेघनाथ बघेल, जितेन्द्र राजपूत, जुनैद खान, यशपेन्द्र शाह, समद खान, माहेश्वरी शाह, ललिता यादव, रामकृष्ण ध्रुव, अमित मिरी, प्रेम सोनवानी, भूपेंद्र मांझी, जुनैद खान, रमेश वर्मा, जितेंद्र ठाकुर, चमन साहू, प्रह्लाद यादव, चेतन सिन्हा, रमीज़ रजा, मुकेश पांडेय, नेपाल यादव, सुरेश मानिकपुरी, चंद्रशेखर यादव, योगेश बघेल, अजय बाजपेयी, चंद्रभूषण चौहान, भानु सिन्हा, अमृत पटेल, सूरज यादव, अवध यादव, हरीश्वर पटेल, गूँजेश कपिल, बीरेंद्र राजपूत, निराकार डोंगरे, गोपी धीवर, तुषार धीवर, रमेश साहू, यादराम धीवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



