श्री कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर ने महिला के साथ की छेड़छाड़, भागने से पहले पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Doctor of Shri Krishna Hospital molested a woman, before he could escape, police arrested the accused Jaiprakash and sent him behind bars
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा जिले में स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई जिसमें एक महिला ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था. मामला चांपा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला मरीज स्वास्थ्य खराब होने पर श्री कृष्णा हॉस्पिटल में इलाज के लिए रविवार की दोपहर को पहुंची हुई थी. इस दौरान आरोपी डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन जो कि सहायक है जिसने महिला मरीज को आईसीयू में चेकअप कर रहा था. इस दौरान डॉक्टर ने बुरी नियत रखते हुए चेकअप के बहाने छेड़छाड़ करने लगा.
घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. पीड़िता की शिकायत पर डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया.
आरोपी डॉक्टर घटना के बाद फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए बिलासपुर की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे बिलासपुर रोड के टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन से भी जवाब तलब किया गया है. वहीं, पीड़ित महिला और उसके परिजनों का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा और रोष देखने को मिल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



