पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने युवक पर ब्लेड से किया हमला, पुलिस ने फौरन लिया एक्शन, तीन आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा जेल
Due to an old rivalry, miscreants attacked a young man with a blade; police took immediate action, arresting three accused and sending them to jail.
रायपुर : राजधानी में थाना पंडरी पुलिस ने 10 जनवरी 2026 को मोवा स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पीछे हुए आपसी विवाद में ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में फ़ौरन एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सूरज साहू ने थाना पंडरी में दर्ज कराई कि वे अपने चचेरे भाई किशन साहू के साथ मोवा स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान पंकज साहू उर्फ पिंटू साहू, दीपक पटेल और मोहित पटेल वहां पहुंचे. पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने किशन साहू के साथ अश्लील गाली-गलौच शुरु कर दी. गाली-गलौच से मना करने पर आरोपियों ने गुस्से में आकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की और अपने पास रखे ब्लेड से किशन साहू के गले पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई. बीच-बचाव में आए सूरज साहू को भी ब्लेड से घायल किया गया. इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
घटना की रिपोर्ट के आधार पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 15/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई शुरु की. पुलिस ने प्रार्थी और घायल किशन साहू से डिटेल पूछताछ की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी.
इसके परिणामस्वरूप तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल एक नग ब्लेड भी जप्त किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई.
थाना पंडरी के पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया के मुताबिक आगे की कार्रवाई के लिए रिमांड पर लिया जाएगा. पुलिस ने आम जनता से अपील किया कि अगर इस तरह की घटनाओं के और भी मामले सामने आते हैं तो फौरन स्थानीय थाना में जानकारी दें. घटना की समय पर पुलिस कार्रवाई और त्वरित गिरफ्तारी ने स्थानीय जनता में राहत की भावना उत्पन्न की है. पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के अपराधों को रोकने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सघन निगरानी जारी रहेगी.
गिरफ्तार आरोपी
दीपक पटेल पिता काशीनाथ पटेल उम्र 28 साल निवासी कचना मोदी नगर साहू किराना दुकान के पास, थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर
मोहित पटेल पिता काशीनाथ पटेल उम्र 26 साल निवासी कचना मोदी नगर साहू किराना दुकान के पास, थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर
पंकज साहू उर्फ पिंटू साहू पिता देवकरण साहू उम्र 22 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी, ब्लाक नंबर 02, दलदलसिवनी, थाना पंडरी, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



