अब छत्तीसगढ़ में भी आ गया हॉलमार्क वाला नकली सोना, ठगी से बच गया एक कारोबारी, पति-पत्नी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

Fake hallmarked gold has now arrived in Chhattisgarh, a businessman has escaped fraud, and a husband and wife have been arrested and sent behind bars.

अब छत्तीसगढ़ में भी आ गया हॉलमार्क वाला नकली सोना, ठगी से बच गया एक कारोबारी, पति-पत्नी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

बिलासपुर : स्वर्ण आभूषणों के लिए अब हॉलमार्क जरुरी कर दिया गया है. माना जाता है कि हॉलमार्क वाले सोने के जेवर असली हैं और गारंटीड है. इसके विपरीत अब बाजार में नकली सोना को भी हॉलमार्क दिखा कर बेचने का प्रयास जा रहा  है. एक दंपत्ति ने सराफा बाजार में हॉलमार्क युक्त नकली सोना को खपाने की कोशिश की. सतर्क कारोबारी की वजह से इसका भंडाफोड़ हो गया. ठग दंपत्ति मौके से तो फरार हो गया. लेकिन सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. नकली सोने के टॉप्स और अंगूठी भी बरामद कर ली गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक जलेश कुमार आहिरे निवासी यदुनंदन नगर तिफरा अभी सदरबाजार के लीला ज्वेलर्स में मैनेजर है. उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल की शाम एक महिला दुकान पर आई और अपना नाम पूनम वर्मा बताया. महिला ने अपने पास रखे टॉप्स और अंगूठी को 18 कैरेट सोना बताकर उन्हें बदलने की बात कही. जेवर देखने के बाद शक हुआ तो ज्वेलर्स ने मशीन से जांच की. उसमें नकली होने की पुष्टि हो गई. जांच करते देख कर पति-पत्नी बहाने से बाहर निकल गए. शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
सीसीटीवी फुटेज देख कर आसपास देखने पर वह महिला अपने पति और बच्चे के साथ सदर बाजार में ही मिल गई. पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान पूनम वर्मा और उसके पति संजय वर्मा (निवासी ग्राम भूलनपुर, थाना मडवाहीह, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई. इनसे 18 कैरेट 750 हॉलमार्क अंकित नकली सोने के एक जोड़ी टॉप्स (वजन 4 ग्राम 230 मिलीग्राम) और एक अंगूठी (वजन 3 ग्राम 100 मिलीग्राम) मिली है. दोनों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t