बाप बना बेटे का दुश्मन, पुत्र पर तीर से किया हमला, हाथ में फंसा तीर लेकर युवक रायपुर रेफर, मचा हड़कंप ,आरोपी फरार पिता की तलाश जारी

Father becomes son's enemy, attacks son with an arrow, young man referred to Raipur with arrow stuck in his hand, panic ensues, search continues for accused father who is absconding

बाप बना बेटे का दुश्मन, पुत्र पर तीर से किया हमला, हाथ में फंसा तीर लेकर युवक रायपुर रेफर, मचा हड़कंप ,आरोपी फरार पिता की तलाश जारी

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है. जिसने बाप बेटे के पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़ा कर दिया है. जोबा उरतुली गांव में एक पिता ही अपने बेटे का जानी दुश्मन बन बैठा. और उसने अपने ही जिगर के टुकड़े पर तीर से जानलेवा हमला कर दिया. इस खूनी संघर्ष के पीछे की वजह क्या थी यह सवाल हर किसी की जुबान पर है.
​यह दिल दहला देने वाली घटना जोबा उरतुली गांव की है जहां कमार जनजाति का एक परिवार रहता है. बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी शुरु हुई. लेकिन यह आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि कलयुगी पिता ने अपना आपा खो दिया और हैवानियत की हदें पार कर दीं गुस्से में अंधे पिता ने अपने ही बेटे पर तीर चला दिया तीर सीधे युवक के हाथ में जा धंसा और वहीं फंस गया. इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया.
​घायल युवक दर्द से तड़पता रहा परिवार के अन्य लोगों ने उसे फौरन लहूलुहान हालत में गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में जब डॉक्टरों ने युवक की हालत देखी तो वे भी हैरान रह गए. तीर युवक के हाथ में बुरी तरह फंसा हुआ था.
डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार शुरु किया. लेकिन हाथ में फंसे तीर को निकालना बेहद मुश्किल था. इसे निकालने के लिए ऑपरेशन की जरुरत थी. हालात की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल युवक को तत्काल रायपुर रेफर कर दिया. अब घायल युवक का ऑपरेशन रायपुर के अस्पताल में ही किया जाएगा. जिसके बाद ही उसके हाथ में फंसे तीर को बाहर निकाला जा सकेगा.
धर पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरु कर दी है और उस फरार हैवान पिता की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. जिसने अपने ही बेटे की जान लेने की कोशिश की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t