हॉर्न बजाने पर विवाद, कपड़ा व्यापारी पर हमला, पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Dispute over honking, attack on cloth merchant, police arrested four accused including a minor and sent them behind bars
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरावन में हॉर्न बजाकर साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में एक कपड़ा व्यापारी और उसके रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों, ईंट और मुक्कों से हमला किया गया. इस मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
थाना गिधपुरी प्रभारी संदीप बंजारे ने बताया कि प्रार्थी कहर सिंह खूंटे उम्र 24 साल पलारी क्षेत्र का निवासी कपड़ा बेचने का काम करता है. 19 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे सुंदरावन गांव से कपड़ा बेचकर लौट रहा था. गांव के मोड़ पर कुछ लोग रास्ते में खड़े थे. जब प्रार्थी ने साइड देने के लिए हॉर्न बजाया. तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर अश्लील गाली-गलौज की. जान से मारने की धमकी दी और हाथ, मुक्का, ईंट व लाठी से हमला कर दिया.
बीच-बचाव करने आए प्रार्थी के रिश्तेदारों को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा. जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं. वारदात के बाद प्रार्थी की शिकायत पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 137/2025, धारा 109, 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी संदीप बंजारे और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई की. घटना के 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ग्राम सुंदरावन निवासी योगेश पुरैना उम्र 30 साल, रिकी उर्फ राकेश पुरैना उम्र 26 साल, रामकिशुन डीडी उम्र 28 साल और एक नाबालिग शामिल हैं. सभी को 20 अक्टूबर 2025 को अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



