दीपावली के दिन रायपुर में दर्दनाक हादसा, घड़ी चौक पर तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौत, वाहन चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Tragic accident in Raipur on Diwali day, a speeding bus crushed a scooter rider at Ghadi Chowk, youth died, driver absconded, police engaged in search.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा हो गया. दीपावली की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी. जिससे युवक की मौत हो गई. फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ राजधानी के गंज थाना के घड़ी चौक में सोमवार सुबह एक युवक स्कूटी से जा रहा था. इसी बीच एक तेज रफ़्तार बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतना भयानक थी कि युवक की मौके पर मौत हो गई.
वहीँ, हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. इसकी खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
अभी युवक की पहचान नहीं हो पायी है. युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है. पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है. साथ ही बस चालक की तलाश कर रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रहे हैं. जिससे कुछ पता चल पाएगा. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



