रायपुर में पकड़ी गई फायनेंसकर्मी की करतूत, चोरी के जेवर गिरवी रखने वाली बजाज फाइनेंस की महिला कर्मी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Finance worker caught in Raipur; female Bajaj Finance employee arrested for pawning stolen jewellery, jewellery recovered

रायपुर में पकड़ी गई फायनेंसकर्मी की करतूत, चोरी के जेवर गिरवी रखने वाली बजाज फाइनेंस की महिला कर्मी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

रायपुर : न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बजाज फाइनेंस की महिला कर्मचारी सनोहर जाहां को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला ने बिना वैध दस्तावेज चोरी के सोने के जेवर गिरवी रखे थे.  आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र अंतर्गत परसुराम नगर पुरैना निवासी प्रार्थिया सुशीला जाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 4 अक्टूबर 2025 को बीमार होने की वजह से अपने परिवार के साथ अपने गृह राज्य ओडिशा चली गई थीं. 25 अक्टूबर 2025 को जब वह वापस अपने घर लौटीं तो देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था. अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद रकम चोरी हो चुकी थी.
इस मामले में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 278/25 धारा 331(4), 305, 3(5), 317(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना में शामिल नाबालिग बालक और आरोपी आशीष नेताम को पहले ही गिरफ्तार किया था.
पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष नेताम ने खुलासा किया कि चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात तेलीबांधा स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे गए थे. इसके बाद पुलिस टीम ने बजाज फाइनेंस तेलीबांधा शाखा में पूछताछ की.
जहां यह सामने आया कि कंपनी की महिला कर्मचारी सनोहर जाहां द्वारा चोरी के सोने के जेवरात बिना किसी वैध दस्तावेज के गिरवी रखे गए थे. इस अवैध कृत्य के चलते पुलिस ने आरोपी महिला सनोहर को धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार कर लिया. महिला आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात भी जप्त कर लिए गए हैं. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t