गर्लफ्रेंड के चक्कर में फायरिंग, चार आरोपियों की गिफ्तारी के बाद फरार आरोपी इन्दरपाल सिंह गिरफ्तार, अमेरिकन स्नाइपर, पिस्टल, 12 बोर बंदूक बरामद

Firing due to girlfriend, absconding accused Inderpal Singh arrested after arrest of four accused, American sniper, pistol, 12 bore gun recovered

गर्लफ्रेंड के चक्कर में फायरिंग, चार आरोपियों की गिफ्तारी के बाद फरार आरोपी इन्दरपाल सिंह गिरफ्तार, अमेरिकन स्नाइपर, पिस्टल, 12 बोर बंदूक बरामद

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि गोलिया चल गई. इस मामले में पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. एक आरोपी फरार था. पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से हथियार भी बारामद कर लिया गया है. इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार है. आरोपी की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मदनजीत सिंग ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उदया सोसायटी में रहता है और ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है. 5 मार्च 2025 को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह के बीच ‘‘गर्लफ्रैण्ड‘‘ को लेकर विवाद हुआ था. जिस पर 6 मार्च 2025 को बैठकर आपस में बात करने की बात तय हुई थी.
जिसके मुताबिक 6 मार्च 2025  को जसपाल सिंह द्वारा प्रभजोत सिंह को व्ही.केयर हॉस्पिटल के पास आपस में बात करने के लिये बुलाया। जिस पर प्रभजोत सिंह द्वारा तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन के पास आ जाओ मेरे पहचान के लोग हैं. यही पर आपस में बैठकर बातचीत कर लेंगे कहा गया था.
जिस पर प्रार्थी और प्रभजोत सिंह तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन में पहुंचे तो दखा कि वाहन वहां पर जसपाल सिंह, उसके पिता जरनैल सिंह उर्फ लल्ली, उसके चाचा हरप्रीत सिंह और अन्य पहले से ही मौजूद थे. सभी के द्वारा आपस में बातचीत की जा रही थी.
इसी दौरान दोनो पक्षों के बीच आपस में विवाद होने लगा और जरनैल सिंह और जसपाल सिंह द्वारा अपने पास चारपहिया में रखी 12 बोर बन्दुक से प्रार्थी मदनजीत सिंग और प्रभजोत सिंह का कत्ल करने की नियत से उनके ऊपर फायर कर दिया। और फरार हो गए. जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अप.क्रमांक 135/25 धारा 109, 3(5)बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी तेलीबांधा को अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया. साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों को नाकेबंदी कर अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग का निर्देश दिये गए. 
इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को उनकी चारपहिया वाहन के साथ व्ही.आई.पी. टर्निंग के पास भागते हुए देखा गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के चारपहिया वाहन का पीछा करते हुए पकड़ा गया. चारपहिया वाहन में 2 लोग सवार थे. जिन्होने पूछताछ में अपना नाम जसपाल सिंह रंधावा और अभिजोत रखराज निवासी रायपुर का होना बताया गया. साथ ही 1 अन्य वाहन में 2 व्यक्ति को भी मोवा पण्डरी के निकट घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसने पूछताछ में अपना नाम जरनैल सिंह रंधावा और हरप्रीत सिंह रंधावा निवासी रायपुर का होना बताया। घटना के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया.
जिस पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 1 नग पिस्टल, 1 नग 12 बोर बन्दुक, 1नग sniper, 1 नग चाकू और 2 नग चारपहिया वाहन सफारी और थार जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. इस मामले में 1 अन्य आरोपी फरार है. जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी-
01. जरनैल सिंह पिता कशमिरा सिंह रंधावा उम्र 57 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर
02. अभिजोत सिंह रखराज पिता तजिन्दर सिंह उम्र 27 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर
03. जसपाल सिंह रंधावा पिता जरनैल सिंह रंधावा उम्र 27 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर
04. हरप्रीत सिंह पिता कशमिरा सिंह रंधावा उम्र 47 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर
इस मामले में शामिल आरोपी इन्दरपाल सिंह घटना को अंजाम देने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था. जिसकी टीम के सदस्यों द्वारा छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करने के साथ ही मुखबीर लगाकर उसकी पतासाजी की जा रहीं थी. इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी इन्दरपाल सिंह की मौजूदगी के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी इन्दरपाल सिंह को पकड़ा गया. आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया. 
जिस पर आरोपी इन्दरपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग चाकू जप्त आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
इन्दरपाल सिंह पिता हरप्रीत सिंह उम्र 27 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI