Entertainment News : साउथ के स्टार थलापति विजय की फिल्म थलापति 68 का फर्स्ट लुक रिलीज...
Entertainment News : साउथ के स्टार थलापति विजय की थलापति 68 फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। मेकर्स ने थलापति 68 की पहली झलक जारी कर दी है, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए हैं। फिल्म का फैंस काफी
Entertainment News : साउथ के स्टार थलापति विजय की थलापति 68 फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। मेकर्स ने थलापति 68 की पहली झलक जारी कर दी है, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए हैं। फिल्म का फैंस काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस नई फिल्म में थलापति विजय का डबल धमाका होगा। यानी वह इस बार डबल रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने 31 दिसंबर को थलापति 68 का फर्स्ट लुक रिलीज किया था।
फर्स्ट लुक के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म का नाम भी अनाउंस कर दिया है। इसका नाम है द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम. फर्स्ट लुक पोस्टर में दो थलापति विजय नजर आ रहे हैं। दोनों वर्दी में हैं। एक लुक में थलापति विजय बूढ़े नजर आ रहे हैं और दूसरा उनका यंग लुक है। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया है। यह उनकी और थलापति विजय की साथ में पहली फिल्म है।

इसमें थलापति विजय के अलावा मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू, जयराम, लैला, प्रभु देवा, माइक मोहन और प्रशांत नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को टाइम ट्रैवल पर आधारित बताया जा रहा है। इसमें थलापति विजय एक रोल 19 साल के लड़के का करेंगे, और दूसरा रोल एजेड होगा। पिछले साल सितंबर में थलापति विजय अपनी बॉडी के 3डी स्कैन के लिए लॉस एंजेलिस भी गए थे।फिल्म का फर्स्ट लुक देख फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने एक्स पर लिखा है, यह साल 2004 की परफेक्ट ट्रीट है। एक और फैन का कमेंट है, अब सारे रिकॉर्ड तोड़ने का वक्त आ गया है। एक और कमेंट है, हम सब तैयार हैं। बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।(एजेंसी)



