फोटो खींचने के लिए दिया मोबाइल, पार कर दिया 1 लाख रुपया, आरोपी ने अपने खाते में किया ट्रांसफर, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Gave mobile to take photo, transferred 1 lakh rupees, accused transferred it to his account, police arrested two accused and sent them to jail

फोटो खींचने के लिए दिया मोबाइल, पार कर दिया 1 लाख रुपया, आरोपी ने अपने खाते में किया ट्रांसफर, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलौदाबाजार-भाटापारा : थाना गिधौरी पुलिस द्वारा फोन-पे के जरिए रकम का ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस टीम द्वारा रिपोर्ट के 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया. आरोपियों द्वारा प्रार्थी के मोबाइल फोन में संचालित फोन-पे के जरिए 1,00,000 ट्रांसफर कर लिया. पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 80,500 नगद  बरामद किया गया. साथ ही ट्रांसफर किए गए पैसों में से 10,000 बैंक में होल्ड कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मनमोहन प्रसाद जायसवाल द्वारा थाना गिधौरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 27 जनवरी को सुबह 7:30 बजे शासकीय मिडिल स्कूल नरधा में बच्चों का योगा कार्यक्रम था. जिसमें शामिल होने के लिए प्रार्थी भी गया था. इस दौरान प्रार्थी द्वारा अपने मोबाइल को सुभाष पटेल नामक व्यक्ति को योगा कार्यक्रम का फोटो खींचने के लिए दिया. जिसमें सुभाष पटेल द्वारा फोटो खींचने के बाद मोबाइल प्रार्थी को वापस कर दिया.
इसके बाद प्रार्थी द्वारा फोन-पे के जरिए पैसे भेजने का मेसेज दिखा. तब प्रार्थी को पता चला कि उसके मोबाइल फोन-पे अकाउंट से 1,00,000 किसी अन्य व्यक्ति को भेजा गया है. फिर प्रार्थी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा शिवरीनारायण में संचालित अपने खाता का ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट निकाला. जिसमें उसके मोबाइल में संचालित फोन-पे का दुरुपयोग कर मनीष द्वारा ₹1,00,000 का ट्रांजैक्शन कर धोखाधड़ी किए जाने का पता चला.
इस रिपोर्ट पर थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 34/2025 धारा 318 बीएनएस 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट का मामले दर्ज कर जांच में लिया गया इस मामले में थाना गिधौरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 2 घंटे के भीतर आरोपी मनीष कुमार पटेल और सुभाष पटेल को हिरासत में लिया गया.
जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के मोबाइल में संचालित फोन-पे से ₹1,00,000 खुद के खाते में ट्रांसफर करना कबूल किया गया. इस मामले में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा प्रार्थी के फोन-पे से ट्रांसफर किए गए ₹1,00,000 में से दोनों आरोपियों से ₹80,500 नगद बरामद किया गया. और ₹10,000 को बैंक में होल्ड कराया गया. इस मामले में दोनों आरोपियों को 4 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
मनीष कुमार पटेल उम्र 24 साल
सुभाष पटेल उम्र 22 साल
दोनो निवासी वार्ड नंबर 01 नगर पंचायत टुण्डरा, जिला बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI