छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों की लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने बुलाकर कराते देह व्यापार, रेड लाइट इलाके से 17 लड़कियां रेस्क्यू

Girls from several states, including Chhattisgarh, were lured into prostitution on the pretext of providing them work in orchestras; 17 girls were rescued from a red-light area.

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों की लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने बुलाकर कराते देह व्यापार, रेड लाइट इलाके से 17 लड़कियां रेस्क्यू

रोहतास : रोहतास जिला के सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है. नासरीगंज थाना क्षेत्र के बड़ीहा गांव के रेड लाइट एरिया से पुलिस ने 17 लड़कियों को रेस्क्यू किया है. इन 17 लड़कियों में से 10 छत्तीसगढ़ की हैं. जबकि बाकी सात बिहार के विभिन्न जिलों की हैं. इन लड़कियों को शादी-विवाह के सीजन में नाच पार्टी में काम कराने के लिए विभिन्न राज्यों से लाया गया था.
रोहतास जिले में शादी-विवाह के समय कई नाच पार्टी संचालित होती हैं. जिनमें अन्य राज्यों से डांसर को बुलाया जाता है. इस बार भी गुप्त खबर मिलने के बाद नासरीगंज थाना एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बड़ीहा गांव में छापेमारी की और लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया.
पुलिस टीम को देखते ही कई संचालिकाएं और महिलाएं खेत-खलिहानों की तरफ छिपने के लिए भागती नजर आईं. इसी दौरान पुलिस ने तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को पकड़ने में कामयाबी पाई. कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है और फरार 8 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
बिक्रमगंज के एसपी संकेत कुमार ने बताया कि लड़कियों को गंदे काम में इस्तेमाल करने की जानकारी मिली थी. उन्होंने कहा, 'गुप्त खबर के आधार पर पता चला कि बड़ीहा गांव में दूसरे राज्यों से लड़कियां लाकर नाच पार्टी में अनैतिक काम कराया जा रहा है. पुलिस ने 17 लड़कियों को मुक्त कराया.'
रेस्क्यू के बाद लड़कियों को पहले सासाराम के सदर अस्पताल लाकर स्वास्थ्य जांच कराई गई. इसके बाद उन्हें महिला कल्याण संगठन के सुपुर्द किया गया. पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले भी पुलिस ने कई नाच पार्टी में फंसी लड़कियों को रेस्क्यू कर उनके घर पहुंचाया था. अधिकारियों ने जनता से अपील किया कि इस तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें ताकि समय रहते नाबालिग और अन्य लड़कियों को सुरक्षित किया जा सके. यह कार्रवाई शादी-विवाह के मौसम में नाच पार्टी संचालन के पीछे छुपे नेटवर्क पर पुलिस की सतर्कता और सख्ती का उदाहरण है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t