अमलीपदर रोड पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने टकराए दो बाइक सवार, 2 युवक घायल, एक की हालत नाजुक, अफरा-तफरी का माहौल
A horrific road accident occurred on Amlipada Road, two bike riders collided head-on, two youths were injured, one was in critical condition, and there was chaos.
गरियाबंद /अमलीपदर/इन्दगांव : अमलीपदर–ध्रुवागुड़ी रोड पर स्थित गोडीयारी चार चौक के पास सोमवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार से आ रहीं दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में सालेभाटा और घुमरापदर निवासी दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की खबर मिलते ही अमलीपदर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क से हटाया और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अमलीपदर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
चिकित्सकों के मुताबिक एक घायल युवक कीहालत बेहद नाजुक बनी हुई है. जिसे रेफर किए जाने की संभावना है.
इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर रफ्तार नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों की मांग भी उठाई है. मामला इन्दगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



