यंग इंडिया के बोल सीजन 5 में देश के सबसे बड़े युवाओं के संगठन भारतीय युवा कांग्रेस का प्रवक्ता बनने का 12 मार्च को सुनहरा मौका

Golden opportunity to become the spokesperson of the country's largest youth organization Indian Youth Congress in Young India Ke Bol Season 5 on March 12

यंग इंडिया के बोल सीजन 5 में देश के सबसे बड़े युवाओं के संगठन भारतीय युवा कांग्रेस का प्रवक्ता बनने का 12 मार्च को सुनहरा मौका

रायपुर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा युवाओं को राजनीति से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के मकसद से छत्तीसगढ़ में यंग इंडिया के बोल सीजन 5 का फाइनल 12 मार्च को राजीव भवन रायपुर में आयोजित किया जा रहा है. जो युवा साथी किसी कारणवश पंजीकरण नहीं कर पाए. वे आज 10 मार्च को 11:00am बजे से राजीव भवन शंकर नगर  रायपुर में आकर अपना पंजीकरण करवा कर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और फाइनल के लिए चयनित होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी बन सकते हैं. समारोह के दौरान सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिए जाएंगे और निर्णायक मंडली को युवा कांग्रेस की तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा.
इन विजेताओं को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. जहां वे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी वक्तृत्व कला का प्रदर्शन करेंगे.
भाषण एवं डिबेट के टॉपिक 
•  नौकरी दो नशा नहीं
• ⁠ बढ़ती हुई बेरोजगारी
•  महिला सशक्तिकरण
•  डेढ़ साल छत्तीसगढ़ बेहाल
???? -11:00 बजे से प्रारंभ 
????️ - 10 मार्च, 2025
???? - राजीव भवन शंकर नगर रायपुर 
कार्यक्रम प्रभारी जसमीत सोनू शर्मा, प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ युवा कॉंग्रेस विनोद कश्यप (भक्कू)  जिला अध्यक्ष - युवा कॉंग्रेस रायपुर (शहर) छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI