आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन...
Transit Venus in aries : आज शुक्र ने मीन राशि से मेष राशि का सफर तय किया है। वहीं, 28 अप्रैल के दिन शुक्र दोबारा अपनी चाल पलटने वाले हैं। शुक्र की दोहरी चाल से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। धन-वैभव के दाता शुक्र ने आज एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति होने पर माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है।
Transit Venus in aries : आज शुक्र ने मीन राशि से मेष राशि का सफर तय किया है। वहीं, 28 अप्रैल के दिन शुक्र दोबारा अपनी चाल पलटने वाले हैं। शुक्र की दोहरी चाल से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। धन-वैभव के दाता शुक्र ने आज एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र ग्रह की शुभ स्थिति होने पर माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है। आज शुक्र ने मीन राशि से मेष राशि का सफर तय किया है। वहीं, 28 अप्रैल के दिन शुक्र दोबारा अपनी चाल पलटने वाले हैं। 28 को शुक्र मेष राशि में अस्त हो जाएंगे और इसी राशि में 18 मई तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में शुक्र की दोहरी चाल से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शुक्र की चाल किन राशियों को मालामाल करने वाली है।
मेष राशि
शुक्र की 2-2 बार चाल बदलने से मेष राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। आपकी राशि में ही शुक्र ने गोचर किया है, जो बेहद शुभ रहने वाला है। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। ऐसे में शुक्र के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र की दोहरी चाल बेहद ही फायदेमंद मानी जा रही है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। नई जॉब मिलने के योग हैं। धन का आगमन होगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारियों, कला, मीडिया और फिल्म लाइन से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
शुक्र की दोहरी चाल से मिथुन राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा। काफी कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। सिंगल लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। पार्टनरशिप में भी लाभ मिलने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



