सरकारी कर्मचारियों को अस्पतालों में बिना राशि भुगतान के मिलेगा कैशलेस इलाज, ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में आनग्रिड सोलर संयंत्रों की स्थापना को मंजूरी
Government employees will get cashless treatment in hospitals without paying any amount, approval for setting up of on-grid solar plants in energy education parks
छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रुप मनाया जाएगा
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के सराईटोली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अटल सुशासन चौपाल में शामिल हुए. उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल जी को छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि छग का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रुप मनाया जाएगा. इस दौरान अधोसंरचना विकास के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे. हमारा राज्य छग उनकी ही देन है. अटल जी हमेशा अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर अडिग रहते थे. आज पूरे प्रदेश में उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाया जा रहा है. गुड गवर्नेंस के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है. बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है. राज्य सरकार पूरे प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र के किसानों की सुविधा की दृष्टि से फरसाबहार में अपेक्स बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की. इसके साथ ही कोतईबीरा से कपाटद्वार तक लक्ष्मण झूला की तर्ज पर सस्पेंशन ब्रिज निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की घोषणा की.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल सुशासन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को सहायता राशि और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया। उन्होंने मछुआ सहकारी समिति एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक द्वारा पे-केसीसी कार्ड के वितरण सहित अनेक हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि एवं दिव्यांग बच्चों को निःशक्तजन छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया.
उन्होंने दिव्यांग बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी किया. उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया. इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से मां तारिणी स्व-सहायता समूह को 80 हजार रुपए और जय मां अम्बे स्व सहयता समूह को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पुण्य स्मरण
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे. अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी.
उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की तरफ अग्रसर है. मुख्यमंत्री ने अटल जी के जन्मशती के इस विशेष अवसर पर कहा कि अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर : प्रदेश में ऊर्जा के गैर परंरापरागत स्त्रोतों पर आधारित संयंत्रों व तकनीकों एवं ऊर्जा बचत के नये उपायों के बारे में जागरुकता के लिए ऊर्जा शिक्षा उद्यानों की स्थापना क्रेडा द्वारा किया गया है. फिलहाल प्रदेश में 7 ऊर्जा शिक्षा उद्यान रायपुर, पाटन, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा जिले के कोटमी सोनार, कबीरधाम, बस्तर और बिलासपुर में संचालित हैं. इन ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में गैर परंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा इत्यादि के बारे में ज्ञानवर्धन के लिए विद्युत चलित माडल क्रेडा द्वारा स्थापित किये गये हैं. साथ ही रात में उजाले की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाईट, म्यूजिकल फाउंटेन इत्यादि भी उक्त ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में स्थापित है.
राज्य के इन सभी ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में होने वाले बिजली खपत का Net Zero करने के लिए प्रदेश के 7 में से 6 ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में सोलर आनग्रिड संयंत्रों की स्थापना के लिए क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा के प्रस्ताव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति दी गई.
चूंकि राजनांदगांव में संचालित ऊर्जा शिक्षा उद्यान में पूर्व से ही पर्याप्त क्षमता सोलर के पावर प्लांट्स की उपलब्धता है. इसलिए यहां संचालित ऊर्जा शिक्षा उद्यान में स्थापित सोलर पावर प्लांट्स के दुरुस्तीकरण के बारे में क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा के प्रस्ताव पर भी मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति देते हुए उक्त दुरुस्तीकरण कार्य के बाद इस उर्जा शिक्षा उद्यान का भी Net Zero किये जाने के बारे में स्वीकृति दी गई है. मुख्यमंत्री द्वारा इन ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में आनग्रिड सोलर संयंत्रों की स्थापना के लिए स्वीकृति दी गई.
ऊर्जा शिक्षा उद्यान-रायपुर में 20 एवं 10 कि. वाट अर्थात् कुल 30 कि.वाट, ऊर्जा शिक्षा उद्यान-बिलासपुर में 20 कि. वाट, ऊर्जा शिक्षा उद्यान- कोटमीसोनार (जांजगीर-चांपा) में 02 कि. वाट, ऊर्जा शिक्षा उद्यान-बस्तर में 5 कि.वाट, ऊर्जा शिक्षा उद्यान-कबीरधाम में 06 कि. वाट, ऊर्जा शिक्षा उद्यान- पाटन में 35 कि. वाट, इन ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में सोलर आनग्रिड पावर प्लांट्स की स्थापना से दिन के समय उपयोग होने वाले सभी विद्युत उपकरण सौर संयंत्रों से ही संचालित होंगे और अतिरिक्त बिजली CSPDCL के ग्रिड में चली जायेगी, जिसका समायोजन रात में होने वाले विद्युत खपत में से हो पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
सरकारी कर्मचारियों को अस्पतालों में बिना राशि भुगतान के मिलेगा कैशलेस इलाज
रायपुर : छग मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय फैसले के मुताबिक छग के 5 लाख कर्मचारी और उनके परिवार के इलाज के लिए मेडिकल कैशलेस सुविधा प्रदान करने के लिए छग के सभी 33 जिलों में जिला संयोजकों के जरिए कलेक्टर के द्वारा या जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन दिया जाना तय किया गया है.
यह ज्ञापन दिसंबर माह के आख़री हफ्ते तक पूरे प्रदेश में पूरा किया जाना तय हुआ है. वर्तमान समय में राज्य शासन के कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा का फायदा अस्पतालों में नहीं मिलता. उनको इलाज के दौरान अपनी जमापूंजी खर्च करनी पड़ती है. जबकि वहीं केंद्र सरकार के कर्मचारियों का इलाज कैशलेस होता है. रेलवे का इलाज कैशलेस होता है. cspdcl का इलाज भी कैशलेस होता है.
इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य शासन के सभी कर्मचारी और उनके आश्रित परिवार को छग कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा शासन के सामने लगातार राज्य शासन के समस्त कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा बहाल करने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है. जिसमें लगातार मंत्री एवं विभाग से मिलकर इस पर फाइल भी आगे बढ़ चुकी है. और आने वाले समय में छग के 5 लाख कर्मचारी और उनके आश्रित परिवार को इसका लाभ भी मिलेगा.
कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ की प्रान्त अध्यक्ष उषा चंद्राकर का कहना है कि अगर कैशलेस चिकित्सा सुविधा बहाल हो जाती है तो छग के राज्य शासन के समस्त कर्मचारी को इलाज के नाम से किसी भी हॉस्पिटल में फायदा मिलेगा और उनके पास धनराशि नहीं रहेगी तो भी उसे कार्ड के जरिए उनका इलाज मुफ्त में हो सकेगा. जिससे उन्हें जीवन में होने वाले आर्थिक भार का पारिवारिक तनाव का सामना नहीं करना पड़ेगा. और उनको कई कार्यालय में घूमने से छुटकारा मिलेगा. जिस राज्य शासन के समस्त कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और बीमारियों के इलाज के लिए एक जो डर का माहौल उनके लिए होता वह नहीं रहना पड़ेगा.
उन्होंने कहा है कि मुझे पूरा भरोसा है कि वर्तमान में जो डबल इंजन की सरकार है. उनके द्वारा जिस तरह से कैशलेस चिकित्सा की फाइल मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा विभाग में लगातार बढ़ाया जा रहा है. तो इसी सरकार के रहते-रहते कैशलेस चिकित्सा छत्तीसगढ़ में लागू होगी. जिससे 5 लाख राज्य शासन के कर्मचारियों को और उनके परिवार के सदस्य को मुफ्त चिकित्सा का फायदा मिल सकेगा और भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पना साकार होगी.
उनके द्वारा लगातार मंत्री, मुख्यमंत्री,राज्य के विधायक सांसद एवं कई अधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास जब तक कैशलेस चिकित्सा बहाल नहीं हो जाता. तब तक किया जाएगा. और प्रदेश के सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ को सहयोग करने के लिए कहा गया है. चाहे सोशल मीडिया के जरिए चाहे आप ग्रुप में जुड़कर एक दूसरे को प्रोत्साहित करें. लेकिन आप लोग कैशलेस चिकित्सा की मांग उठाते रहे ऐसा अपील कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ की प्रांत अध्यक्ष उषा चंद्राकर द्वारा किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



