राजधानी में फिर सुनाई दी गोलियों की गूंज, रायपुर में चली गोली, गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, फिर फायरिंग, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तलाश जारी
Gunshots heard again in the capital, bullets fired in Raipur, dispute over girlfriend, firing again, 4 accused arrested, one absconding, search continues
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि गोलिया चल गई. इस मामले में पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों के पास से हथियार भी बारामद कर लिया गया है. इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार है. आरोपी की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मदनजीत सिंग ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उदया सोसायटी में रहता है और ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है. 5 मार्च 2025 को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह के बीच ‘‘गर्लफ्रैण्ड‘‘ को लेकर विवाद हुआ था. जिस पर 6 मार्च 2025 को बैठकर आपस में बात करने की बात तय हुई थी.
जिसके मुताबिक 6 मार्च 2025 को जसपाल सिंह द्वारा प्रभजोत सिंह को व्ही.केयर हॉस्पिटल के पास आपस में बात करने के लिये बुलाया। जिस पर प्रभजोत सिंह द्वारा तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन के पास आ जाओ मेरे पहचान के लोग हैं. यही पर आपस में बैठकर बातचीत कर लेंगे कहा गया था.
जिस पर प्रार्थी और प्रभजोत सिंह तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन में पहुंचे तो दखा कि वाहन वहां पर जसपाल सिंह, उसके पिता जरनैल सिंह उर्फ लल्ली, उसके चाचा हरप्रीत सिंह और अन्य पहले से ही मौजूद थे. सभी के द्वारा आपस में बातचीत की जा रही थी.
इसी दौरान दोनो पक्षों के बीच आपस में विवाद होने लगा और जरनैल सिंह और जसपाल सिंह द्वारा अपने पास चारपहिया में रखी 12 बोर बन्दुक से प्रार्थी मदनजीत सिंग और प्रभजोत सिंह का कत्ल करने की नियत से उनके ऊपर फायर कर दिया। और फरार हो गए. जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अप.क्रमांक 135/25 धारा 109, 3(5)बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी तेलीबांधा को अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया. साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों को नाकेबंदी कर अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग का निर्देश दिये गए. जिस पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 10 से ज्यादा टीम का गठन कर शहर के कई इलाकों में आरोपियों की पतासाजी के लिए लगाया गया. टीम के सदस्यों द्वारा पूरे शहर में नाकाबंदी करते हुए शहर में आने-जाने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक करने साथ ही आरोपियों के फरार होने वाले चारपहिया वाहनों के बारे में जानकारी इकठ्ठा करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी.
इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को उनकी चारपहिया वाहन के साथ व्ही.आई.पी. टर्निंग के पास भागते हुए देखा गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के चारपहिया वाहन का पीछा करते हुए पकड़ा गया
चारपहिया वाहन में 2 लोग सवार थे. जिन्होने पूछताछ में अपना नाम जसपाल सिंह रंधावा और अभिजोत रखराज निवासी रायपुर का होना बताया गया. साथ ही 1 अन्य वाहन में 2 व्यक्ति को भी मोवा पण्डरी के निकट घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसने पूछताछ में अपना नाम जरनैल सिंह रंधावा और हरप्रीत सिंह रंधावा निवासी रायपुर का होना बताया। घटना के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया.
जिस पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 1 नग पिस्टल, 1 नग 12 बोर बन्दुक, 1नग sniper, 1 नग चाकू और 2 नग चारपहिया वाहन सफारी और थार जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. इस मामले में 1 अन्य आरोपी फरार है. जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी-
01. जरनैल सिंह पिता कशमिरा सिंह रंधावा उम्र 57 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर
02. अभिजोत सिंह रखराज पिता तजिन्दर सिंह उम्र 27 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर
03. जसपाल सिंह रंधावा पिता जरनैल सिंह रंधावा उम्र 27 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर
04. हरप्रीत सिंह पिता कशमिरा सिंह रंधावा उम्र 47 साल निवासी गोविन्द नगर थाना सिविल लाईन रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



