शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर घर में घुसकर की मारपीट, महिलाओं पर भी किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, इधर युवती के गले की चेन छीनने का प्रयास
He entered the house and assaulted the man for not paying for alcohol, also attacked women, accused arrested, and also tried to snatch a chain from a young woman's neck.
पैसे नहीं देने पर घर में घुसकर की मारपीट, महिलाओं पर भी किया हमला
बिलासपुर : बिलासपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा में घर में घुसकर धारदार चापड़ से हमला करने वाले आरोपी अभय पाण्डेय उम्र 26 साल निवासी टेंगनमाड़ा, हाल मुकाम कतियापारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर गाली-गलौज करते हुए महिलाओं से मारपीट की और चापड़ से हमला कर घायल कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराइ कि 6 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग करने लगा. पैसे देने से मना करने पर आरोपी घर के अंदर घुस आया और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थिया, उसकी बहन और भाभी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की.
आरोपी ने अपने पास रखे लोहे के धारदार चापड़ से हमला कर घायल किया. इतना ही नहीं, प्रार्थिया के पैर में दांत से काटकर भी चोट पहुंचाई. इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. वारदात में इस्तेमाल धारदार चापड़ भी बरामद कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
युवती के गले की चेन छीनने का प्रयास
बिलासपुर : बिलासपुर में एक महिला पर उसके ही घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने हमला कर दिया. हमलावर ने महिला के साथ मारपीट की और गले की सोने की चेन छीनने की कोशिश की. घटना के बाद महिला दहशत में है आरोपी फरार है. और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक अचानक बाहर किसी गाड़ी के दरवाजा बंद होने की आवाज आई. जिसके बाद वह घर के अंदर चली गई. इसी दौरान उसे आंगन में किसी के आने की आहट महसूस हुई. जब महिला देखने बाहर निकली तो दीवार के पीछे एक संदिग्ध परछाई दिखाई दी.
महिला के आवाज देने पर एक अज्ञात व्यक्ति सामने आ गया. जिसने अपने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था और हाथ में फरसा जैसा हथियार था. आरोपी ने महिला के मुंह को दबा दिया और बाल पकड़कर मारपीट करने लगा. महिला ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया. इसी दौरान हमलावर का हथियार गिर गया और महिला को आंख, सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं.
हमले के दौरान आरोपी ने महिला के गले की सोने की चेन छीनने की कोशिश की. जिससे चेन टूट गई. हाथापाई के बाद आरोपी फरसा उठाकर मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 50 से 60 साल के बीच थी. दुबला-पतला और गोरे रंग का था. उसने क्रीम रंग का रूमाल, शर्ट और लोवर पहन रखा था.
घटना के बाद महिला ने अपने पति को फोन कर जानकारी दी और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. फिलहाल महिला बेहद डरी हुई है. और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है. अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस हमलावर को गिरफ्तार कर पाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



