नवापारा-मगरलोड मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर
Horrific road accident on Navapara-Magarlod road: 2 bikes collided head-on, two youths died on the spot, one youth is serious.
नवापारा/मगरलोड : नवापारा-मगरलोड मार्ग पर गुरुवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में दो जवान युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क खून से लथपथ हो गई. यह मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुंडेल के समीप रात करीब 8 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे. इस हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी.
चश्मदीदों के मुताबिक हादसे में दो युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. ज्यादा खुद बहने की वजह से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान मेघा निवासी संदीप साहू और कुंडेल निवासी वेदप्रकाश ध्रुव के रुप में हुई है. दोनों की उम्र करीब 18 से 19 साल बताई जा रही है. हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है. जिसका इलाज प्राइवेट अस्पात में चल रहा है.
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए. जवान बेटों की असमय मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है. इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



