मानवता शर्मसार, शासकीय स्कूल परिसर में मिला एक दिन के नवजात का धड़, गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Humanity shamed, the torso of a one-day-old newborn found in a government school campus, panic and anger grips the village, and police investigate.
बिलासपुर/सीपत : सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांजी से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अज्ञात लोगों द्वारा एक दिन के नवजात शिशु को शासकीय हाईस्कूल परिसर में छोड़ दिया गया. जिसके बाद उसके शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह गांव के कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक कुत्ते को किसी चीज को मुंह में दबाकर दौड़ते देखा. बच्चों द्वारा खबर दिए जाने पर ग्रामीणों ने पीछा किया. तब तक कुत्ता गांव के कोटवार दीपक वर्मा के घर के बाड़ी में नवजात का सिर छोड़कर भाग गया. वहीं पास ही अशोक वर्मा के घर के बाड़ी में बच्चे का कमर से नीचे का हिस्सा और दोनों पैर मिले.
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों नेफौरन सीपत पुलिस को खबर दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव के मिले हिस्सों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक नवजात की उम्र करीब एक दिन बताई जा रही है.
सीपत थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को किसने और किन हालात में स्कूल परिसर में छोड़ा. फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है. इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. वहीं लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



