इंसानियत को किया शर्मसार, शौच के लिए गई महिला से कई बार बुझाई हवस की प्यास, आरोपी विनय गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल
Humanity was shamed, he repeatedly quenched his lust with a woman who had gone to the toilet; accused Vinay was arrested and sent to jail.
बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कुसमी पुलिस ने एक शर्मनाक दुष्कर्म मामले में आरोपी विनय उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई 6 नवंबर को की गई. यह मामला बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना के ग्राम नीलकंठपुर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 5 नवंबर को कुसमी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 23 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 4 बजे जब वह शौच के लिए गई थी और घर लौट रही थी. तब नीलकंठपुर निवासी विनय उरांव ने उसे पकड़ लिया.
आरोपी ने पीड़िता को खींचकर अपने घर ले गया और एक दिन और रात भर उसे वहां रखा. इस दौरान उसने कई बार पीड़िता के साथ सेक्स किया. आरोपी ने धमकी दी कि उसका पति घर से बाहर काम करने गया है और वह किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताए.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि 25 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक, आरोपी ने अर्रा डोंगरी जंगल में भी दो दिनों तक उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर कुसमी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(m) और 127(2) के तहत मामला दर्ज किया.
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी और उसे हिरासत में लिया. कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद 6 नवंबर को विनय उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
कुसमी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक जांच जारी रहेगी और आवश्यकतानुसार और संदिग्धों की पहचान भी की जाएगी. इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और नागरिकों में विश्वास बढ़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



