पत्रकार इतेश सोनी को 'बेस्ट न्यूज कवरेज चिन्हारी' अवार्ड से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विधायक अनुज शर्मा ने किया सम्मानित

Journalist Itesh Soni was honored with the 'Best News Coverage Chinhaari' award by MLA Anuj Sharma at Deendayal Upadhyay Auditorium

पत्रकार इतेश सोनी को 'बेस्ट न्यूज कवरेज चिन्हारी' अवार्ड से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विधायक अनुज शर्मा ने किया सम्मानित

रायपुर : पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गरियाबंद जिले के तेज-तर्रार पत्रकार इतेश सोनी को 'बेस्ट न्यूज़ कवरेज चिन्हारी' अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें 'चिन्हारी फिल्म फेयर अवार्ड शो' में छत्तीसगढ़ के पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया.
यह कार्यक्रम 26 फरवरी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ. जिसमें छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साहू, पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संगठन महामंत्री पवन साय , मोहन सुंदरानी, पद्मश्री उषा बारले, संतोष जैन, मनोज वर्मा राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त, सतीश जैन, पद्मश्री डॉ भारती बंधु, पद्मश्री मदन चौहान, राजू सोनी, राजू दीवान, प्रिंस गुप्ता, आर जे नरेंद्र, सुनील कुमार झा, गोस्वामी और राज्य के कई प्रतिष्ठित कलाकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे.
पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का क्षण
इस मौके पर इतेश सोनी ने आयोजकों योगेश्वरआनंद योगी नेताम राजू दीवान, राजू सोनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए यह गर्व की बात है कि उनके कार्य को सम्मानित किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "यह अवार्ड मुझे और अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कार्य को करने के लिए प्रेरित करेगा."
इस कार्यक्रम में कई फिल्मी हस्तियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. पूरे छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों और पत्रकारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को भव्य बना दिया.
इस सम्मान के बाद पत्रकार इतेश सोनी को उनके शुभचिंतकों और पत्रकारिता जगत के सहयोगियों द्वारा बधाइयाँ दी जा रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI