बेटा बना पिता का हत्यारा, शराब पीने को लेकर विवाद में लोहे के डाई से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Son became the murderer of his father, killed him by hitting him on the head with an iron die in a dispute over drinking alcohol, the accused was arrested and sent to jail

बेटा बना पिता का हत्यारा, शराब पीने को लेकर विवाद में लोहे के डाई से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

सक्ती-बाराद्वार : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शराबी बेटे ने अपने पिता की जान ले ली. पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी निर्मल प्रसाद केंवट पिता अनंद राम केंवट उम्र 49 साल निवासी सरहर थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26 फरवरी 2025 को रात करीब 8 बजे उसका बड़ा भाई विक्रम केंवट और भतीजा गीताराम केंवट अपने घर में लडाई झगड़ा कर रहे थे. जिसे सुनकर अपने बड़ा भाई विक्रम केंवट के घर गया. जहां दोनों बाप-बेटा लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे. आरोपी गीता राम अपने पिता विक्रम बरेठ को आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर चिल्ला रहा था. प्रार्थी के समझानें पर दोनों शांत हो गए और उसका बड़ा भाई विक्रम केंवट बस्ती की ओर गुटखा खाने चला गया.
करीब 15-20 मिनट बाद पता चला कि आरोपी गीताराम केंवट अपने पिता विक्रम केंवट को गुडी चैक सरहर के पास जान से खत्म कर देने की नियत से लोहे की छड़ मोड़ने वाली डाई से सिर में जानलेवा वार कर गंभीर चोंट पहूंचाया परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती लेकर गये थे. जहां डाॅ. साहब द्वारा चेक करने पर मृत होना बताया.
इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 103(1) बीएनएस जुर्म दर्ज किया गया है कि रिपोर्ट पर जुर्म कायम कर मामले को जांच में लिया गया. घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  मनीष कुंवर सक्ती से जरुरी दिशा निर्देश और उप निरीक्षक अनवर अली थाना प्रभारी बाराद्वार की मुस्तैदी से घटना के फौरन बाद ग्राम सरहर से आरोपी गीता राम केंवट पिता विक्रम प्रसाद केंवट उम्र 30 साल निवासी सरहर थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) कार्यवाही करते हुए 27 फरवरी 2025 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत पेश किया गया,
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. मोहम्मद अनवर अली, सउनि मोहम्मद नजीर हुसैन, प्रआर. मनीष राजपूत प्रआर’. अरूण कौशिक, प्रआर. विजय पटेल  प्रआर. संतोष कश्यप, मप्रआर. चंद्रकलाॅ सोन, आर. यौगेश राठौर और रतन विश्वकर्मा का योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI