भाटापारा में सायबर ठगी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 3.20 लाख की रकम जब्त, सात म्यूल खाताधारक आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
Major action on cyber fraud network in Bhatapara, Rs 3.20 lakh seized, seven mule account holder accused arrested, commotion created
भाटापारा : पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सायबर क्राइम से जुड़ी बड़ी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है.
गृह मंत्रालय भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से मिली खबर के आधार पर भाटापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों के खातों की जांच में यह तथ्य सामने आया कि देश के कई हिस्सों से की गई सायबर ठगी की रकम कुल 3,20,948 इन खातों में ट्रांसफर की गई है.
जांच में पाया गया कि 7 खाताधारकों द्वारा जानबूझकर अपने बैंक खातों को साइबर ठगों के लिए किराये पर देकर अवैध धन हासिल किया गया. इन सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 315, 317(2), 317(4), 61(2)(ए), 112 बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) के तहत अलग-अलग जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
गिरफ्तार आरोपीगण पूछताछ में देश के अलग-अलग हिस्सों से ठगी की रकम हासिल कर कमीशन लेने और अपने बैंक खातों को किराये पर देने की बात कबूल कर चुके हैं. इस मामले में आगे अन्य संदिग्ध खाताधारकों की पहचान की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: 1. रोहित शोभवानी (24), बजरंग वार्ड, भाटापारा 2. सूरज दास मानिकपुरी (25), मुंशी इस्माइल वार्ड, भाटापारा 3. वसीम खान (39), सेंट मेरी कॉलोनी, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, भाटापारा ग्रामीण 4. लेखराम विश्वकर्मा (19), हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भाटापारा 5. मोहम्मद अजीत (32), नयापारा वार्ड, टावर लाइन कृष्णा नगर, भाटापारा 6. मनीष राय (25), पंचशील नगर, गुरुनानक वार्ड, भाटापारा 7. दयाशंकर रजक (32), बजरंग वार्ड, भाटापारा इन सभी आरोपियों को 14 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों का प्रयोग सतर्कता से करें और किसी भी अपरिचित व्यक्ति को बैंक विवरण या उपयोग की अनुमति न दें. ऐसी सतर्कता से ही साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



