नरेंद्र देवांगन ने रचा इतिहास, 9वीं बार गरियाबंद जिला अधिवक्ता संघ की संभाली कमान, बोले- अधिवक्ताओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास का परिणाम

Narendra Dewangan created history, took charge of Gariaband District Advocates Association for the 9th time, said- it is the result of the unwavering faith and trust of the advocates

नरेंद्र देवांगन ने रचा इतिहास, 9वीं बार गरियाबंद जिला अधिवक्ता संघ की संभाली कमान, बोले- अधिवक्ताओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास का परिणाम

गरियाबंद : गरियाबंद न्यायिक परिसर सोमवार को ऐतिहासिक गवाह बना. जब वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र देवांगन ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर लगातार 9वीं बार जीत हासिल कर नया कीर्तिमान रच दिया. 18 साल से जारी उनके नेतृत्व का यह ताजा अध्याय न सिर्फ उनके प्रति अधिवक्ताओं के विश्वास को दर्शाता है. बल्कि संघ की कार्यदक्षता का भी परिचायक है.
इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए देवांगन का मुकाबला वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदयाल साहू से था. कुल 57 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. जिसमें नरेंद्र देवांगन को 33 वोट, जबकि शिवदयाल साहू को 24 वोट मिले. मतगणना के दौरान रोमांच चरम पर था. दो बार पुनर्मतगणना भी कराई गई. लेकिन अंतिम परिणाम में देवांगन ने 9 मतों के अंतर से निर्णायक जीत दर्ज की.
अपनी जीत पर अध्यक्ष देवांगन ने कहा कि  “यह पद, यह सम्मान, यह शक्ति – सब आप सभी अधिवक्ताओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास का ही परिणाम है. मेरा संकल्प है कि 18 वर्षों की मेरी सेवा का लाभ आने वाले समय में हर अधिवक्ता को मिले और हमारा संघ न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बने.”
इस चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता बी. आर. देवांगन और हरीश साहू की अहम भूमिका रही. दोनों अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए लगातार मेहनत की. जिसके लिए अधिवक्ताओं ने उनका आभार व्यक्त किया.
अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा- अध्यक्ष के साथ अन्य पदों पर भी चुनाव हुए जिनमें कुछ निर्विरोध नियुक्तियाँ रहीं.
उपाध्यक्ष: प्रशांत मानिकपुरी (निर्वाचित)
सचिव: प्रदीप लम्बे (प्रतिस्पर्धात्मक)
कोषाध्यक्ष: हेमराज दाऊ (प्रतिस्पर्धात्मक)
सहसचिव: रमेश्वर निर्मलकर (निर्विरोध)
देवभोग उपाध्यक्ष: घनश्याम पात्र (निर्विरोध)
सहसचिव और देवभोग उपाध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया, जिससे इनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ. सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक रहा. जिसमें युवा अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया.
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ताओं साबिर मुर्तुजा खान, रामकुमार वर्मा, हरलाल मिश्रा, यूनुस मेंमन, लोकनाथ साहू, हरिनारायण त्रिवेदी, मुकेश मिश्रा, सिराज खान, जनक राम साहू अश्वनी तिवारी, राकेश मिश्रा, धर्मराज सिन्हा शिवदयाल साहू, फहद आमिर खान विजय सिन्हा, होमेश्वर यादव, राकेश चौहान, विकास तिवारी, आकाश दीक्षित, दुष्यंत सिन्हा, मोहम्मद अफरोज, वंश गोपाल सिन्हा, गजानंद सिन्हा, बालमुकुंद साहू, दशरथ निषाद, कुमारी प्रतीक्षा यादव, कुमारी हिमाचली सिन्हा, लक्ष्मी नारायण अवस्थी, रमेश कुमार साहू, सत्यनारायण बेहरा, सुशील बेहरा, सुशील दौरा, सतीश दौरा, दुर्योधन मांझी, लकेश्वर यादव, दयाशंकर सिन्हा नरेंद्र खरे आर्चना खरे, अश्वनी तिवारी, रज झारे, नोकेंस साहू, घनानंद अवस्थी और जगदीश जैन ने बधाई दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB