शादी समारोह में जा रहे जा रही माजदा अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, मची चीख पुकार, 21 लोग घायल, 6 लोगों की हालत नाजुक

Mazda going to a wedding ceremony lost control and overturned in a field, causing a lot of commotion, 21 people injured, 6 people in critical condition

शादी समारोह में जा रहे जा रही माजदा अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, मची चीख पुकार,  21 लोग घायल, 6 लोगों की हालत नाजुक

रायपुर-अभनपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर में शादी समारोह में जा रहे माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि माजदा में 45 लोग सवार होकर सभी चौथिया कार्यक्रम में जा रहे थे. हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं. वहीं 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर-पाटन मार्ग पर एक तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. माजदा वाहन में करीब 45 लोग सवार थे. जो चौथिया कार्यक्रम के लिए गोरबट्टी (आरंग) से बोरिद (पाटन) जा रहे थे. बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं. वहीं 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB