मां अस्पताल में भर्ती, नाबालिग बेटी के साथ पड़ोसी ने कई बार किया दुष्कर्म, पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Mother admitted in hospital, minor daughter raped several times by neighbour, police arrested the lover and sent him behind bars

मां अस्पताल में भर्ती, नाबालिग बेटी के साथ पड़ोसी ने कई बार किया दुष्कर्म, पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर/मस्तुरी : शेक्सपियर ने कहा था कि नाम में क्या रखा है लेकिन कभी-कभी नाम का बड़ा असर पड़ता है. जब मां-बाप ने ही उसका नाम आशिक रख दिया तो फिर इसका असर उसके चरित्र पर पड़ना तय था. नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में मस्तूरी क्षेत्र के सरगवा में रहने वाला 32 साल का आशिक कुमार कुर्रे पकड़ा गया है. यह मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाली महिला एक हफ्ता पहले बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती थी. डिस्चार्ज होकर जब वह घर पहुंची और एक दिन अपने पड़ोसी राजेंद्र के घर गुड़ाखू मांगने गई तो देखा कि पड़ोस में रहने वाला आशिक कुर्रे नाबालिग किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है. यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
जब उसने नाबालिग किशोरी से पूछताछ किया तो पता चला कि जब महिला बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती थी तो इस दौरान घर में नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर आशिक कुर्रे ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और यह बात किसी को भी कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. जिस वजह से किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई. जिसका फायदा उठाकर अक्सर वह नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा.
नाबालिग को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की शिकायत मस्तूरी थाने में की गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और फिर सरगवा मस्तूरी निवासी आशिक कुमार कुर्रे पिता गोपाल कुर्रे को धर दबोचा. जो ग्राम ध्रुवकारी पचपेड़ी में छुपा हुआ था. पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात कबूल कर ली. जिसे अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB