राजधानी में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन, सहबैठक का आयोजन सम्पन्न, बाल पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, महिलाओं ने की कुर्सी दौड़
Mega parent-teacher conference held in the capital, meeting concluded, child officers were sworn in, women took part in chair race
रायपुर : राज्य शासन के शिक्षा विभाग द्वारा अगस्त महिना में वृहद स्तर पर पालक -शिक्षक बैठक के जारी निर्देशानुसार, शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बैरन बाजार रायपुर में मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया.
सभी पालकों ने इस बैठक में उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई. सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शरुवात हुई. उसके बाद पालक शिक्षक बैठक के लिए तय एजेंडा के मुताबिक 20 बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए शिक्षकों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई. जिसमे घर का वातावरण, आसपास का परिवेश, शाला की विभिन्न योजनाएं, बच्चों की उपस्थिति, शाला त्यागी बच्चे, ऑपरेशन धरोहर, नौनिहाल छात्रवृति, मिशन उत्कर्ष, डिजिटल शैक्षिक एप्प आदि कई महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत करवाया गया. यूथ एवं इको मिशन फॉर लाईफ के तहत इको क्लब एवं बाल संसद का गठन कर बाल पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई. आखिर में महिलाओ की कुर्सी दौड़ करवाई गई. विजेता को पुरसस्कृत किया गया.
पालक शिक्षक मेगा बैठक में संकुल समन्वयक जुबैर नौशाद, प्रभारी वरिष्ठ शिक्षक हेमलता हेमलता, अंजना दुबे पूजा कश्यप, प्राथमिक प्रधान पाठक महमुदा खान, निधि दास ने सक्रिय सहभागिता निभाई. डॉ शिप्रा बेग द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



