दादी की बरसी में शामिल होने आए दामाद को ससुर ने पीटा, गर्दन पर किया धारदार तब्बल से वार, अस्पताल में भर्ती, आरोपी मनोज गिरफ्तार

The father-in-law beat up the son-in-law who came to attend the grandmother's death anniversary, attacked the neck with a sharp tabbal, admitted to hospital, accused Manoj arrested

दादी की बरसी में शामिल होने आए दामाद को ससुर ने पीटा, गर्दन पर किया धारदार तब्बल से वार, अस्पताल में भर्ती, आरोपी मनोज गिरफ्तार

बिलासपुर : थाना सिविल थाने में एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है. जहां ससुर ने अपने ही दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी मनोज रजक उर्फ बिहारी के खिलाफ धारा 109-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामकिशोर रजक आनंद नगर उस्लापुर में रहकर पेट्रोल ऑटो चलाते हैं उसने बताया कि 6 अगस्त की शाम वह अपने गांव कुंआ थाना तखतपुर में दादी की बरसी में शामिल होने गए थे. उसी दौरान करीब 7 बजे उनके बड़े भाई कौशल रजक अपने ससुर मनोज रजक के घर पर थे. तभी मनोज रजक ने गाली-गलौज करते हुए अपने दामाद कौशल को जान से मारने की धमकी दी और अपनी पत्नी को भी जान से मारने की बात कही.
आरोप है कि मनोज रजक ने अपने घर से एक लोहे की धारदार तबली लाकर शिव मंदिर के सामने दामाद कौशल रजक के गर्दन पर जान से मारने की नीयत से वार किया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने बीच-बचाव किया. घायल को पहले तखतपुर के यूनिटी अस्पताल ले जाया गया. जहां से बिलासपुर के यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी मनोज रजक उर्फ बिहारी को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB