फिल्मी स्टाइल से 30 किमी पीछा कर पकड़ाया कुख्यात गांजा तस्कर, 2 क्विंटल गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तलाश जारी

Notorious ganja smuggler caught after chasing him for 30 km in filmy style, 2 quintals of ganja recovered, two accused arrested, one absconding, search continues

फिल्मी स्टाइल से 30 किमी पीछा कर पकड़ाया कुख्यात गांजा तस्कर, 2 क्विंटल गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तलाश जारी

गरियाबंद : पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गांजा तस्करों को धर दबोचा. इनोवा क्रिस्टा में गांजा लेकर भाग रहे तस्करों का पुलिस ने करीब 30 किलोमीटर तक पीछा किया. रास्ते में आरोपी कई लोगों को ठोकर मारते हुए फरार होने की कोशिश कर रहा था. आखिरकार मालगांव चौक के पास पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त घेराबंदी में 2 आरोपी हत्थे चढ़ गए.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह को जिले में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जब इनोवा कार में सवार संदिग्ध तस्करों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की. कार इतनी तेज़ रफ़्तार में दौड़ रही थी कि मानो किसी फिल्म का सीन हो. पहले आरोपियों ने पुलिस की स्कॉर्पियो को टक्कर मारी. फिर मालगांव चौक में खड़ी मोटरसाइकिल को भी ठोक दिया. इसके बाद इनोवा कार को पुलिस ने चारों तरफ़ से मालगांव चौक पर घेर लिया. वही एक तस्कर जो गाड़ी चला रहा था. पहाड़ियों की तरफ भागा और कार में बैठे एक महिला और एक पुरुष को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की सर्चिंग टीम जंगल में फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने इनोवा कार नम्बर MP20 TA 1544 को जब्त कर लिया है.
सूत्रों के मुताबिक इनोवा इतनी तेज़ थी कि रोक पाना मुश्किल हो रहा था. लेकिन गरियाबंद पुलिस ने छुरा से लेकर मालगांव तक पीछा करते हुए फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी कर दी. घेराबंदी के बीच इनोवा सवार तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश में नाकाम रहे और आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए.
सूत्रों के अनुसार इनोवा क्रिस्टा में भारी तादाद में गांजा भरा हुआ था. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि कुल 3 तस्कर माल लेकर आ रहे थे. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है.  इस दौरान पुलिस ने कार से करीब 2 क्विंटल गांजा बरामद किया है.
गरियाबंद पुलिस और क्राइम ब्रांच लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पुलिस का दावा है कि यह अब तक की बड़ी कामयाबी में से एक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t