विद्युत सखियों को दिया गया प्रशिक्षण, सितम्बर से करेंगी स्पॉट बिलिंग बिल का वितरण, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
Training given to Vidyut Sakhis, will distribute spot billing bills from September, women will get employment opportunities
रायपुर/अम्बिकापुर : राज्य विद्युत विभाग के गांधीनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विद्युत सखियों को विद्युत मीटर की रीडिंग, स्पॉट बिलिंग और बिल वितरण कार्य का प्रशिक्षण दिया गया.
सरगुजा जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आई 11 विद्युत सखियों को आधुनिक तकनीक आधारित विद्युत मीटर की रीडिंग, स्पॉट बिलिंग और बिल वितरण का कार्य का प्रशिक्षण दिया गया. ये सखियाँ अब सितम्बर 2025 से उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर विद्युत मीटर की रीडिंग लेंगी और एंड्रॉयड मोबाइल और ब्लूटूथ थर्मल प्रिंटर की मदद से मौके पर ही स्पॉट बिलिंग कर बिल वितरण का काम करेंगी.
यह काम राज्य विद्युत विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत सक्रिय स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपा गया है. हर विद्युत सखी को विभाग द्वारा करीब 1000 घरों का आवंटन किया जाएगा. विद्युत सखी इन आबंटित घरों से जाकर विद्युत मीटर की रीडिंग लेंगी और एंड्रॉयड मोबाइल व ब्लूटूथ थर्मल प्रिंटर केमाध्यम से मौके पर ही बिलिंग कर वे न सिर्फ ग्रामीण उपभोक्ताओं को सुविधा पहुँचाएँगी. बल्कि अपनी मेहनत के आधार पर विद्युत बिलिंग कार्य से कमीशन भी अर्जित करेंगी.
शुरुआत में सरगुजा जिले को 11 अलग-अलग कलस्टरों में विभाजित किया गया है. इन कलस्टरों में चयनित विद्युत सखियाँ घर-घर जाकर मीटर रीडिंग कर स्पॉट बिलिंग कर बिल वितरण का काम करेंगी. ट्रेनिंग के बाद सितंबर महीने से यह अभियान शुरु हो जाएगा.
गौरतलब है कि सरगुजा जिले को संभाग का दूसरा जिला चुना गया है. जहां विद्युत सखियों को प्रशिक्षित कर मीटर रीडिंग कर स्पॉट बिलिंग कर बिल वितरण का काम
दिया जा रहा है. इसके पहले संभाग के एक अन्य जिले में इस मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है. अब सरगुजा में इसकी शुरुआत से पूरे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को समय पर घर में ही बिजली बिल हासिल करने में सुविधा मिलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



