गणतंत्र दिवस के दिन रायपुर स्टेशन पर दिनदहाड़े लूट, ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक पर चाकू से हमला, सर में गंभीर चोटें, इलाज जारी
On Republic Day, a youth waiting for a train was attacked with a knife in broad daylight at Raipur station. He sustained serious head injuries and was undergoing treatment.
रायपुर : गणतंत्र दिवस के दिन शहर के रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. रायपुर में नहरपारा के निवासी गजालुद्दीन नागपुर जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. उसके साथ अज्ञात लुटेरों ने मारपीट की और लूटपाट की. युवक को इस हमले में सर में गंभीर चोटें आई हैं यह मामला GRP थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के रेलवे स्टेशन नागपुर जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे गजालुद्दीन के पास तीन अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और चाकू से हमला कर उसकी 8 हजार रुपये नगदी और एक मोबाइल लूट लिया. लुटेरे वारदात के फौरन बाद फरार हो गए. घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बताया कि घटना गणतंत्र दिवस के दिन स्टेशन पर हुई. जब प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ थी. कई यात्री इस हमले को देखकर डर गए और फौरन पुलिस को खबर दी. हालांकि रेलवे पुलिस (GRP) ने अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की थी.
घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. जिससे लुटेरों को आसानी से वारदात को अंजाम देने का मौका मिला. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. लेकिन फिलहाल लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई जाएगी. साथ ही यात्री सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की फौरन खबर दें. GRP का कहना है कि जांच प्रक्रिया शुरु कर दी गई है और जल्द ही लुटेरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि घायल युवक से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की जाएगी.
यह घटना रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गई है. रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ और सुरक्षा की कमियों के चलते ऐसे हमले संभव हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



