दो सड़क हादसो में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, तस्वीरें देख मन हो जाए विचलित, मगर संबंधित विभाग पर कोई असर नहीं!, उठी बदलाव की मांग
Two people died tragically in two road accidents; the images are disturbing, but the relevant department remains unaffected! Demands for change arise.
धमतरी : पिछले दो दिनों में दो सड़क हादसों में दो राहगीरों की दर्दनाक मौत हो गई मगर अफसोसजनक बात यह है कि संबंधित विभाग को ऐसे हादसों की फिक्र ही नहीं है. बड़े अफसर भी इन मामलों को नजर अंदाज कर जाते हैं. जबकि जिसके घर का चिराग बुझता है. शायद उसी को इन हादसों का दर्द होता होगा. यही बोलकर लोग अब संबंधित विभाग में बदलाव की मांग करने लगे हैं. जिनका कहना है कि शहर के साथ जिले की सड़को में रोज ही गंभीर हादसे हो रहे हैं.
पिछले करीब 15 दिन का रिकॉर्ड देखे तो गंभीर हादसे जिले की सड़को में हुए है. वहीं इन्हीं हादसों में रविवार का एक हादसा जो ग्राम देमार के पास हुआ था. जिसमे ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हुई थी वहीं फिर कुरूद स्वागत गेट के पास फिर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है जिसे कोई अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया.
बता दे कि इन हादसों की तस्वीर या वीडियो देखकर व्यक्ति का मन विचलित हो जा रहा है. मगर दुखद बात यह है कि इन हादसों का कोई असर जिले के जिम्मेदारो पर नहीं है. जिसका नतीजा यह है कि इस दिशा पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. जबकि ऐसे हादसो की खबर जिले भर के अलग-अलग हिस्सों से आती ही रहती है. फिर भी यातायात विभाग की इसमें गंभीरता नजर आती है. और न ही बड़े अफसरों की.. शायद यही वजह है कि इन मामलों को लेकर अब लोग संबंधित विभागों में बदलाव की मांग करने लगे हैं. ताकि हादसों की ठीकठाक रोकथाम गंभीरता से की जा सके और लोगो की इस तरह असमय मौतों पर विराम लग सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



