मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ग्राउंड में तिरंगे का अपमान, 26 जनवरी को ध्वजारोहण के दौरान गिरा तिरंगा!, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
The tricolor was insulted at the police ground before the Chief Minister's arrival. The tricolor fell during the flag hoisting ceremony on January 26th. Questions were raised about the silence of those responsible.
बिलासपुर : प्रदेश की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर में देश की आन बान शान कहे जाने वाले तिरंगे के अपमान के आए मामलों से सवाल खड़े हो रहे हैं. बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है. जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पाराघाट स्थित औद्योगिक इकाई ‘राशि स्टील’ में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के जमीन पर गिरने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. वहीँ एक कर्मचारी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को तकिया बनाकर सोते हुए देखा गया. जिसके चलते स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है.
मुख्यमंत्री के 26 जनवरी के ध्वजारोहण के प्रस्तावित कार्यक्रम से ठीक पहले सुबह करीब 6 बजे एक कर्मचारी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को तकिया बनाकर सोते हुए देखा गया. यह नजारा न सिर्फ संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान पर सवाल खड़े करता है. बल्कि प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर करता है. इतना ही नहीं इस दौरान पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी आसपास मौजूद थे. हैरानी की बात यह रही कि किसी ने भी उस कर्मचारी को तिरंगे के साथ इस तरह के व्यवहार से रोकने या समझाने की कोशिश नहीं की.
राष्ट्रीय ध्वज संहिता के मुताबिक तिरंगे का इस तरह इस्तेमाल करना बिलकुल गलत है और इसे अपमान की श्रेणी में माना जाता है. सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतने बड़े आयोजन की तैयारियों के दौरान कलेक्टर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और कार्यक्रम के जिम्मेदारों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। क्या यह महज लापरवाही थी या फिर जिम्मेदारी से बचने का रवैया?
इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर बिलासपुर जिले से राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है. मस्तूरी विकासखंड के पाराघाट स्थित राशि स्टील प्राइवेट लिमिटेड परिसर में ध्वजारोहण के दौरान भारी लापरवाही बरती गई. जिसके चलते तिरंगा जमीन पर गिर गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि ध्वजारोहण की व्यवस्था सही नहीं थी. जिससे यह चूक हुई. राष्ट्रीय ध्वज संहिता के उल्लंघन को लेकर देशभक्तों में आक्रोश है. हैरानी की बात यह है कि अब तक कंपनी प्रबंधन ने कोई बयान जारी नहीं किया है. प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है. अब देखना होगा कि बिलासपुर प्रशासन में बैठे उच्च और जिम्मेदार अधिकारी इन गंभीर घटनाओं को कितनी गंभीरता से लेते हैं. और क्या कार्यवाही करते हैं.
इतना ही राशि स्टील प्लांट में वंदेमातरम के जयकार के बीच प्लांट के जयकार के नारे की घटना भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती जा रही है और लोग प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. अब देखना यह है कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं. ताकि तिरंगे की आन बान और सम्मान बना रह सके.
अब देखना होगा कि देश के सम्मान में लहराने वाली इस घटना के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और पूरे घटना में राशि स्टील प्लांट क्या बयान जारी करता है? जबकि कुछ लोगों का कहना है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से कोई समझौता न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



