मड़ई मेले में मंच पर चढ़कर हुल्लड़ करने विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच और उसके साथियों ने किया चाकु से हमला, सात गिरफ्तार
Dispute erupted during the fair, when a former sarpanch and his associates attacked with knives during a cultural programme; seven arrested.
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले की बोरतलाव थाना पुलिस ने बोरतलाव मंडई मेले के दौरान मामूली विवाद पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, लोहे का धारदार हथियार और अन्य सामान बरामद कर सभी को जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी को जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र के ग्राम बोरतलाव में मंडई मेले का आयोजन किया गया था. रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हो रही थी. जिसके मंच पर चढ़कर बुढ़ानछापर निवासी उदय नेताम और उसका बेटा हंगामा करने लगा. आयोजन समिति के बशीर मोहम्मद ने उसे ऐसा करने से मना किया. उन्हें शालीनता से मंच से नीचे उतरने को कहा. तो विवाद बढ़ गया.
इसी दौरान आयोजन समिति के सदस्य बशीर मोहम्मद को आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार और अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने बशीर मोहम्मद के पेट में धारदार हथियार से वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टीम गठित कर कार्रवाई की. पुलिस ने मामले में आरोपी पूर्व सरपंच, निवासी बूढ़ानछापर उदय नेताम, पंकज साहू, योगेश कार्राम, विकास गोंडाने, जाफर, बंटी साहू और हर्षित निषाद को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक कार, लोहे का धारदार हथियार और छह मोबाइल फोन जब्त किए गए. सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



