चलती मालगाड़ी के नीचे लेटा कर्ज से परेशा ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर एसएल ठाकुर, ब्रेक लगाते तक सिर धड़ से अलग, डिप्रेशन बनी वजह
On-duty station master SL Thakur, troubled by debt, lay under a moving goods train, his head got separated from his body when the brakes were applied, depression was the reason
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के सुसाइड करने की घटना सुर्खियों में आई है. यह पूरी घटना डौंडी थाना क्षेत्रान्तर्गत गुदुम रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है. खबर मिलने के बाद रायपुर रेल मंडल के तमाम अधिकारी गुदुम रवाना हो गए. घटना की जानकारी के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशन मास्टर शंकरलाल ठाकुरठाकुर बीती रात 16 जुलाई को 8 बजे से ड्यूटी पर थे. इस बीच रात करीब 12 बजे उन्होंने मालगाड़ी के सामने आकर सुसाइड कर लिया. उनको जानने वाले लोग बताते है कि वे पिछले कुछ दिनों से काफी स्ट्रेस में थे. और ज्यादा किसी से बातचीत नहीं कर रहे थे.
ऐसी आशंका है कि एसएल ठाकुर कर्ज से परेशान थे. जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा गंभीर कदम उठाया. घटना की खबर पर मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डौंडी के मर्चुरी में भेज दिया. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. फिलहाल मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



