जतमई-घटारानी मार्ग में दर्शनार्थियों से मोबाइल और 4400 लूटकर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग समेत 3 फरार, तलाश जारी
On the Jatmai-Ghatarani route, pilgrims were robbed of their mobile phones and Rs 4,400 and assaulted. Four accused were arrested, three including a minor were absconding and search is on.
गरियाबंद/छुरा/पाण्डुका : सावधान हो जाइए अगर आप जतमई-घटारानी मार्ग पर घूमने आते है तो इस तरह की आम जनता से लूटपाट प्रेमी जोड़े से मारपीट, झुमा-झटकी, लूटपाट की घटना कोई नई बात नहीं है. सालों से इस तरह की घटनाएं होती आ रही है. और लोकलाज की डर से या पुलिस और कानून की पचेड़ा में कोई फसना नहीं चाहता। इस कारण यहां की ज्यादातर ऐसी घटनाएं पुलिस थाना नहीं पहुंचती। तो सबको लगता है कि जतमई घटारानी की क्षेत्र सुरक्षित है.लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है. ये बाते यहां के आसपास रहने वाले लोग अच्छी तरह जानते है. और यही वजह है कि काफी लंबे अरसे से जतमई मंदिर में पुलिस चौकी की मांग करते आ रहे हैं.
जतमई-घटारानी मार्ग पर घूमने गए तीन युवकों से लूट की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी. सात बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर युवकों को घेरा. गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की और उनके मोबाइल फोन और नकद रकम लूट लिया. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीन अभी फरार हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के बिराजपाली निवासी तुलेश्वर सेन अपने दोस्तों डिगेश्वर यादव और कलीराम यादव के साथ 18 नवंबर को जतमई-घटारानी घूमने गए थे. शाम करीब 4 बजे केडीआमा गांव स्थित तालाब से करीब 100 मीटर आगे तीनों जैसे ही पहुंचे. तीन मोटरसाइकिल पर सवार सात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया.
बाइक रुकते ही दो बदमाशों ने तुलेश्वर की बाइक की चाबी छीनी और सभी सातों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए तीनों युवकों को पीटना शुरु कर दिया. मारपीट के दौरान आरोपियों ने तीन मोबाइल फोन और कुल 4400 रुपये नकद छीन लिए. डर के चलते तीनों युवक सीधे घर लौटे और अगले दिन परिजनों की सलाह पर छुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई.
शिकायत के आधार पर छुरा पुलिस ने सातों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया और छानबीन शुरु की. जांच के बाद पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें सत्यम उर्फ गोलू साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 23 साल बरोंडा राजिम, हेमंत उर्फ हिरेश साहू पित रमेश साहू उम्र 23 साल बरोंडा राजिम, करण साहू पिता छबिराम साहू उम्र 23 साल छोटी करेली मगरलोड और टिकू उर्फ टिकेश्वर यादव पित भगवानी यादव उम्र 23 साल खम्हरियाडी देवरबीजा बेमेतरा शामिल है.
पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं. उनकी तलाश के लिए टीम भेजी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और बाकी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है. ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाया जा सके.
अगर ऐसी घटनाएं पर समय रहते पूर्ण लगाम नहीं लगा तो दर्शनार्थी जतमई, घटारानी दर्शन को आने को हिचकिचाएंगे और ये बीते कुछ सालों से देखने को भी मिल रहा है. पहले के मुकाबले अब दोनों मंदिरों में भीड़भाड़ कम हो गई है. अब इस दिव्य माता की जगह में मंदिर दर्शन की बजाय लोग अब पिकनिक स्पॉट का ज्यादा आनंद लेने लगे है. और मंदिरों के आसपास जंगलों में साफ सफाई की भारी कमी है. शराब की बोतले, पानी बाटल और कोल्ड्रिंक्स शीशी चिप्स कुरकुरे पैकेट और डिस्पोजल दोना पत्तल से जंगल में गंदगी से भरे पड़े हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



