रायपुर में खुलेआम मोबाइल और नगद रकम की लूटपाट, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
Open robbery of mobile phones and cash in Raipur, deadly attack on protest, police arrested two vicious accused
रायपुर : मोबाइल और नगदी लूट का विरोध करने पर जानलेवा हमला करने वाले 2 हमलावर गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इन लोगों ने वंदना ग्लोबल कंपनी के सामने यह हमला किया था. इनमें से एक आरोपी पूर्व में नारकोटिक एक्ट के मामले में जेल जा चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी प्रमोद कुमार साहू ने चौकी सिलतरा थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्री नाकोडा टीएमटी कंपनी सिलतरा में काम करता है जहां उसका साथी सुरित श्रीवास भी उसी कंपनी में काम करता है. 20 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी और उसका साथी ग्लोबल कंपनी के सामने स्थित मिश्रा होटल में शाम को बैठे थे. इसी दौरान पैसा देने की बात पर होटल वाले से विवाद हो गया. कुछ देर बाद विवाद सुलझ गया.
फिर कुछ देर बाद प्रार्थी द्वारा अपने साथी को वहां से जाने कह दिया और खुद पैदल ही नकोडा कंपनी की तरफ जाने लगा. जैसे ही वह करीब शाम 7 बजे वंदना ग्लोबल कपंनी के दूसरे गेट के सामने पहुंचा था तभी एक दोपहिया वाहन में सवार दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के पास आये और प्रार्थी के पैन्ट की जेब में हाथ डालकर उसमे रखा मोबाईल फोन और नगदी रकम को लूट लिए.
प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. जिसे देखकर प्रार्थी का साथी बीच-बचाव में आया तो उनके द्वारा अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के साथी की हत्या करने के नियत से उसपर चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर फरार हो गए.
इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 514/25 धारा 309(4), 109, 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ प्रार्थी तथा उसके साथी से घटना के बारे में डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल और उसके आसपास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करते हुए मामले में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन की जानकारी इकठ्ठा कर अज्ञात आरोपियों को निशानदेही करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली.जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मामले में शामिल आरोपी ताराचंद बांधे और नरेन्द्र दांडेकर निवासी रायपुर की पतासाजी कर पकड़कर वारदात के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त वारदात को अंजाम देना बताया गया.
जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का मोबाईल फोन और वारदात में इस्तेमाल 1 नग दोपहिया वाहन नम्बर CG04 MT 7820 और 1 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेेकर थाना प्रभारी उरला, निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, चौकी प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उनि सतीश कुमार पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. वीरेन्द्र बहादुर सिंह, संदीप सिंह, तथा थाना उरला से आर. दीपक सिंह, नरेश प्रधान, सत्येन्द्र प्रधान तथा चौकी सिलतरा से asi गिरधर द्विवेदी, प्रधान आरक्षक कामता सिंह और आर. सुनील शर्मा की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. ताराचंद बांधे पिता माधो बांधे उम्र 24 साल पता शाकरा भाटागांव सिलतरा चौकी थाना धरसींवा रायपुर
02. नरेंद्र दांडेकर उर्फ पीलू पिता मथरेश दांडेकर उम्र 19 पता सुकवारी बाजार सतनामी मोहल्ला ज्ञान दास बघेल किराना स्टोर के पास बिरगांव थाना उरला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



