मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार ठोकर, चाचा-भतीजे की मौत, इलाके शोक की लहर
Tragic road accident on Mainpur-Gariaband National Highway, high-speed bike hits, uncle and nephew killed, wave of mourning in the area
गरियाबंद : बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसा में चाचा-भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. शव को अस्पताल तक लाने में देर शाम होने की वजह सेआज गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा. परिजन अस्पताल के सामने रोते बिखलाते नजर आए.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे 130 सी मार्ग में मैनपुर से महज 12 कि.मी. दूर सिकासार जीरो चैन पाईट के पास मुख्य मार्ग में दो मोटर साइकिल आपस में टकराने से ग्राम बनवापारा देवभोग निवासी चाचा अंकालूराम ओटी पिता डोमूराम ओटी उम्र 45 साल और उसके भतिजे टेकराम ओटी पिता तिलोराम ओटी उम्र 35 साल की मौत हो गई.
अंकालूराम ओटी और उसके भतीजे टेकराम ओंटी किसी काम के सिलसिले से अपने मोटर सायकल सीडी डिलक्स नम्बर CG23 F 3467 से गरियाबंद जा रहे थे. तभी दूसरी मोटर साइकिल से टक्कर होने की वजह से दोनो चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों की सिर में गंभीर चोट लगी है. पुलिस द्वारा इस मामले पर कार्यवाही की जा रही है.
चश्मदीदों के मुताबिक दोनों युवक चाचा भतीजा अपनी बाइक रोककर सड़क किनारे शौच के लिए उतरे थे. उन्होंने बाइक को स्टैंड पर लगाकर कुछ दूरी पर ही कदम बढ़ाए थे कि अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए मौके से फरार हो गया. हादसे की खबर मिलते ही धवलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन की तलाश शुरु कर दी गई है. इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



