दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर किसान की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Painful road accident, high speed Mazda hit a bike rider, farmer died on the spot, mourning spread in the village

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर किसान की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क हादसा सामने आया है. पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के चोटिया चौक के पास एक तेज रफ्तार स्वराज माजदा ने सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरे हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है. जिसे देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यह मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान ग्राम झिनपुरी निवासी उम्र 42 साल बलजोर श्याम पिता रघुवीर सिंह के रुप में हुई है. बलजोर श्याम किसी निजी काम से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था. जब वह चोटिया चौक के पास सड़क पार कर रहा था. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्वराज माजदा (वाहन नम्बर CG04 P 2645 ने उसे टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बलजोर श्याम की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हादसे की खबर मिलते ही कोरबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने माजदा चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB