रस्सियों से लटका मिला पेंटर का शव, सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने का आरोप, खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में फरार महिला सोनिया गिरफ्तार

Painter's body found hanging from ropes, suicide note alleges harassment, absconding woman Sonia arrested for abetment to suicide

रस्सियों से लटका मिला पेंटर का शव, सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने का आरोप, खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में फरार महिला सोनिया गिरफ्तार

दुर्ग : हाउसिंग बोर्ड कोहका निवासी पेंटर मोहन रामटेके उम्र 42 साल के खुदकुशी मामले में फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है, मृतक मोहन रामटेके को कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया गया. इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह मामला चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सृजन कन्हैया पाण्डेय ने पुलिस को खबर दी कि मोहन रामटेके उम्र 42 साल का शव 28 मार्च 2026 को उनके घर में पाया गया, शुरूआती जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण लगातार 1,00,000 रुपये की मांग कर मृतक को घर जाकर और फोन के जरिए प्रताड़ित कर रहे थे. लगातार मानसिक दबाव और परेशानियों की वजह से मृतक ने खुदकुशी कर ली.
मर्ग जांच के बाद मामले में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 457/2026, धारा 108 और 3(5) BNS के तहत दर्ज कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था. 6 अप्रैल 2026 को चौकी स्मृति नगर पुलिस टीम ने सक्रिय जांच और सघन प्रयास के बाद फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी को उसके निवास स्थान ग्राम जेवरासिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत अदालत में पेश किया गया और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने मृतक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और पैसे की मांग की. जिससे मृतक पर बहुत ज्यादा तनाव बढ़ गया. इस घटना ने परिवार और पड़ोसियों में खलबली मचा दी. पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाकों में जांच कर सभी साक्ष्यों को इकठ्ठा किया.
इस कार्यवाही में चौकी स्मृति नगर पुलिस की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी से जरुरी दस्तावेज और मोबाइल सबूत भी जप्त किए गए हैं. जिनका इस्तेमाल जांच में किया जाएगा। पुलिस का यह कदम अन्य ऐसे मामलों में चेतावनी और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए अहम माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t