पोस्टमार्टम में देरी पर जमकर बवाल, सरपंच की पिटाई से मर्चुरी कर्मचारी की मौत, पीएम कक्ष में लगा ताला, परिजनों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

A delay in the postmortem caused widespread uproar, a mortuary employee died after being beaten by a sarpanch, and the postmortem room was locked. Family members and employees protested.

पोस्टमार्टम में देरी पर जमकर बवाल, सरपंच की पिटाई से मर्चुरी कर्मचारी की मौत, पीएम कक्ष में लगा ताला, परिजनों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

कोरबा : कोरबा मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी को लेकर गांव के सरपंच ने एक कर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी की मौत हो गई. इस घटना से नाराज पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने पीएम कक्ष में ताला जड़कर आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. उधर इस मामले पर पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी सरपंच को हिरासत में ले लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट की ये घटना मेडिकल कालेज अस्पताल में 30 मार्च को घटित हुई थी. बताया जा रहा है कि एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गयी थी. परिजन और गांव के लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह लेकर पहुंचे थे. ग्रामीणों के साथ ग्राम बेंदकोना के सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर भी मौके पर मौजूद था. इस दौरान पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पीएम करने वाले कर्मचारियों से जल्दी पोस्टमार्टम करने की जिद की. काम में बीजी होने की वजह से बुजुर्ग कर्मचारी बाल कृष्ण चनैया ने थोड़ी देर इंतजार करने को कहा.
इससे तैश में आकर सरपंच ने उसकी कर्मचारी की पिटाई करते हुए उसके सिर को दीवार में पटक दिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. जिसकी सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. पोस्टमार्टम करने वाले बुजुर्ग कर्मी की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल स्टाफ में गहरी नाराजगी व्याप्त हो गयी. पोस्टमार्टम करने वाले स्टाफ ने पीएम कक्ष में ताला लगाकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये. इस मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया.
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष और मुख्य गेट पर नाराज कर्मचारियों ने ताला लगा दिया. कर्मचारियों के अभाव में अन्य शवों का पोस्टमार्टम भी रूका गया. उधर इस घटना की जानाकरी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी सरपंच को हिरासत में ले लिया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोपी सरपंच के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करेगी. उधर पुलिस की इस कार्रवाई और समझाइश के बाद नाराज कर्मियों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t