पिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बेटे ने सिर पर डंडे से हमला कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी पुत्र विनोद को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sensational revelation of father's murder, son killed him by hitting him on the head with a stick, police arrested accused son Vinod and sent him to jail.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला जिले में पिता की हत्या के एक सनसनीखेज मामले का गौरेला पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 मार्च 2026 को प्रार्थी महिपाल सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मार्च की शाम आरोपी विनोद कुमार पोर्ते उम्र 35 साल निवासी दरमोहली ने अपने पिता गुलाब सिंह पोर्ते के साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी ने धान खींचने वाली लकड़ी की कुरी से अपने पिता पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
वारदात के बाद पुलिस ने घायल गुलाब सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया. लेकिन आरोपी उन्हें बाहर इलाज के लिए ले जाने के बजाय घर ले गया. उचित इलाज न मिलने की वजह से 25 मार्च को गुलाब सिंह की मौत हो गई.
इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा और एसडीओपी श्याम कुमार सिदार के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट की वजह से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाई गई. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद वारदात में इस्तेमाल लकड़ी की कुरी और खून से सने लकड़ी के टुकड़े बरामद किए. आरोपी को 6 अप्रैल 2026 को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे 17 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



